Lok Sabha Election 2024: मध्‍यप्रदेश की राजनीति‍ से बेदखल मामा शि‍वराज, देखि‍ए MP के 24 भाजपा उम्मीदवारों की लि‍स्‍ट

Lok Sabha Election 2024: मध्‍यप्रदेश की राजनीति‍ से बेदखल मामा शि‍वराज, देखि‍ए लि‍स्‍ट-MP के 24 भाजपा उम्मीदवारों के नाम

Lok Sabha Election 2024: मध्‍यप्रदेश की राजनीति‍ से बेदखल मामा शि‍वराज। भाजपा ने मध्य प्रदेश की 29 में से 24 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी है। मध्य प्रदेश की 29 में से 24 सीटों के लिए नाम सामने आ गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से उम्मीदवार बनाया गया है। 13 सांसदों को रिपीट किया गया है। वहीं, 11 सीटों पर नए चेहरे उतारे गए हैं। जिन पांच सांसदों ने विधानसभा का चुनाव जीता था, उन सीटों पर नए चेहरे उतारे गए हैं। इसी तरह छह सांसदों के टिकट काटे गए हैं।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 195 सीटों के नामों पर मुहर लगी है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव हारे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को मंडला और गणेश सिंह को सतना से फिर टिकट दिया है। इसी तरह 13 सांसदों का टिकट रिपीट किया है। खास बात यह है कि विधानसभा चुनाव हारे पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी को दमोह से टिकट दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा इस बार भी खजुराहो से चुनाव लड़ेंगे।

2019 में सिंधिया को हराने वाले यादव का टिकट कटा

2019 के लोकसभा चुनावों में मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। सिर्फ छिंदवाड़ा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने कांग्रेस को जीत दिलाने में कामयाबी हासिल की थी। गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के टिकट पर हारे थे। उन्हें हराने वाले केपी यादव का टिकट काटकर सिंधिया पर भरोसा जताया गया है। गुना संसदीय सीट सिंधिया परिवार की परंपरागत सीट रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद भी इस सीट पर तीन बार सांसद रहे हैं।

पांच सीटों पर नाम होल्ड

मध्य प्रदेश में भाजपा ने इंदौर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, धार और उज्जैन सीटों पर उम्मीदवार फिलहाल तय नहीं हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन सीटों पर मौजूदा सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं।

संसदीय सीट मौजूदा सांसद 2024 के प्रत्याशी
मुरैना शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड संध्या राय संध्या राय
ग्वालियर विवेक नारायण शेजवल्कर भारतसिंह कुशवाह
गुना कृष्णपाल सिंह यादव ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर राज बहादुर सिंह श्रीमती लता वानखेड़े
टीकमगढ़ (अ.जा.) वीरेन्द्र कुमार खटीक वीरेंद्र कुमार खटीक
दमोह राहुल लोधी
खजुराहो विष्णु दत्त शर्मा विष्णुदत्त शर्मा
सतना गणेश सिंह गणेश सिंह
रीवा जनार्दन मिश्रा जनार्दन मिश्रा
सीधी डॉ. राजेश मिश्रा
शहडोल (अ.ज.जा.) हिमाद्री सिंह हिमाद्री सिंह
जबलपुर आशीष दुबे
मण्डला (अ.ज.जा.) फग्गन सिंह कुलस्ते फग्गनसिंह कुलस्ते
बालाघाट ढाल सिंह बिसेन
छिन्दवाड़ा नकुल नाथ
होशंगाबाद दर्शनसिंह चौधरी
विदिशा रमाकांत भार्गव शिवराज सिंह चौहान
भोपाल साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर आलोक शर्मा
राजगढ़ रोडमल नागर रोडमल नागर
देवास (अ.जा.) महेन्द्र सिंह सोलंकी महेंद्र सिंह सोलंकी
उज्जैन (अ.जा.) अनिल फिरोजिया
मंदसौर सुधीर गुप्ता सुधीर गुप्ता
रतलाम (अ.ज.जा.) गुमान सिंह डामोर अनिता नागर सिंह चौहान
धार (अ.ज.जा.) छतरसिंह दरबार
इन्दौर शंकर लालवानी
खरगौन (अ.ज.जा.) गजेन्द्र उमराव सिंह पटेल गजेंद्र उमराव सिंह पटेल
खण्डवा ज्ञानेश्वर पाटिल ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल (अ.ज.जा.) दुर्गा दास उइके दुर्गादास उइके
Exit mobile version