Site icon Yashbharat.com

Lok Sabha Election 2024: BJP Mission 370 हो या कांग्रेस की साख, दक्षिण भारत की 130 सीटों पर दोनों दलों का फोकस

bjp congress

Lok Sabha Election 2024: BJP Mission 370 हो या कांग्रेस की साख, दक्षिण भारत की 130 सीटों पर दोनों दलों का फोकस है

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जहां 370 सीटों का लक्ष्य तय कर लिया है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दल साख बचाने की पूरी कोशिश करते नजर आ रहे हैं। भाजपा को अपना लक्ष्य पाना हो या कांग्रेस को अपनी साख बचानी हो, इस काम में दोनों ही दलों की निगाहें दक्षिण भारत की ओर है।

उत्तर भारत में शिखर पर भाजपा

 

भाजपा ने निगाहें दक्षिण भारत पर इसलिए हैं क्योंकि उत्तर में भाजपा ने शिखर को लगभग छू कर लिया है और कांग्रेस का जनाधार इतना कमजोर हो चुका है कि संघर्ष करके भी वह कुछ अतिरिक्त सीट हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखाई दे रही है। कांग्रेस को अपनी साख बचाने के लिए दक्षिण भारत से ही कुछ सीटें मिलने की उम्मीद है।

दक्षिण भारत में कुल सीटें

पीएम मोदी के लगातार दक्षिण के दौरे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते कुछ माह में लगातार दक्षिण भारत के दौरे कर रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी केरल को ही ठिकाना बना रखा है। दक्षिण भारत में फिलहाल कर्नाटक व तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है और तमिलनाडु की कांग्रेस की सपोर्ट से सरकार बनी हुई है। ऐसे में भाजपा को अपने 10 वर्ष के काम और मोदी मैजिक से काफी ज्यादा उम्मीद है।

 

Exit mobile version