Monday, May 25, 2026
Latest:
CoronaLatestराष्ट्रीय

Lockdown की तरफ बढ़ रहा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू की तैयारी

Lockdown in Maharashtra: देश में कोरोना की एक दूसरी लहर देखने को मिल रही है। दिन में कोरोना के नए केस 25,000 प्रति दिन से ऊपर गए तो सरकारें भी हरकत में आ गई। कोरोना की पहली लहर की तरह ही इस बार भी सबसे ज्यादा खतरा महाराष्ट्र में नजर आ रहा है। यहां कई जिलों में पाबंदियां लगा दी गई हैं। इस बीच, उद्धव ठाकरे सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक, प्रदेश में मॉस्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। ऑफिस में 50 फीसदी कर्मचारियों को ही अनुमति दी जा रही है। कोरोना प्रभावित इलाकों में ये पाबंदियां 31 मार्च तक लागू रहेंगी।

पीएम मोदी की सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सुबह 11 बजे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। बैठक में कोरोना के नए मामलों को रोकने और टीकाकरण को गति देने पर विमर्श होगा। हालांकि लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई जाएं या नहीं, इसका फैसला पूरी तरह से राज्यों पर छोड़ दिया जाएगा। बता दें, देश में महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, मध्यप्रदेश, पंजाब उन राज्यों में शामिल हैं जहां कोरोने ने फिर सिर उठाया है। महाराष्ट्र और पंजाब में पाबंदियां लगा दी गई हैं, वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में नाइट कर्फ्यू की तैयार हो रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम