Site icon Yashbharat.com

चड्डा कॉलेज के एल.एल.बी. अंतिम वर्ष विद्यार्थियों ने उच्च न्यायालय जबलपुर का भ्रमण किया

IMG 20250109 WA0033

चड्डा कॉलेज के एल.एल.बी. अंतिम वर्ष विद्यार्थियों ने उच्च न्यायालय जबलपुर का भ्रमण किय

कटनी कला वाणिज्य एवं विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जय चड्डा डायरेक्टर  देवाशीष चड्डा, विभागाध्यक्ष डॉ. गोपाल उपाध्याय, डॉ. रितिका साहनी आहूजा, एन.एन.एस. प्रभारी डॉ आरएस परिहार, विधि प्राध्यापकों में श्रीमती माला उपाध्याय एवं श्रीमती हेमलता पटेल के कुशल मार्गदर्शन में एल.एल.बी. अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को मूट कोर्ट विषय अंतर्गत उच्च न्यायालय जबलपुर का भ्रमण कराया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया विधि के विद्यार्थियों को उच्च न्यायालय के विभिन्न न्यायालयों में चल रही न्यायिक प्रक्रियाओं को देखने समझने और सूक्ष्मता से अवलोकन करने का अवसर प्राप्त हुआ

इसके अलावा उच्च न्यायालय में बने म्यूजियम कक्ष का भी छात्र-छात्राओं ने बारीकी से अवलोकन किया और देखा संविधान की मूल प्रति उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों की सूची मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का इतिहास आदि।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के रजिस्टार न्यायाधीश  हर्ष सिंह भैरावत जी ने भी छात्र-छात्राओं को न्याययिक जानकारी से अवगत कराया और उनसे उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना उक्त न्यायालय भ्रमण में निम्नलिखित छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही जो इस प्रकार है आयुष्मान सिंह, अक्षय श्रीवास्तव, शबनम कुरैशी, अभिषेक गर्ग, आरिफ खान, भारती, जय पटेल, कृष्ण सेठिया, मंगलजीत सिंह भाटी, नौशीन सना, पलाश अग्रवाल, पूनम मेठ, प्रशांत शर्मा, प्रिया जायसवाल, राहुल रैदास, रश्मि कछवाहा, रविकांत शुक्ला, रुचि पांडे, सौरभ मिश्रा, शिवम कुमार गर्ग, शिवांगी, श्रुति तिवारी, शुभम रजक, सिद्धार्थ बड़गईयाँ आदि मौजूद रहे l

Exit mobile version