ज्यादा प्रोटीन सप्लीमेंट से लिवर को खतरा? एक्सपर्ट ने बताई सावधानियां
ज्यादा प्रोटीन सप्लीमेंट से लिवर को खतरा? एक्सपर्ट ने बताई सावधानियां
ज्यादा प्रोटीन सप्लीमेंट से लिवर को खतरा? एक्सपर्ट ने बताई सावधानियां। आजकल फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग के शौकीनों में प्रोटीन सप्लीमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। जिम जाने वाले और एथलीट्स अक्सर जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे आपके लिवर और किडनी पर असर पड़ सकता है? दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल की पूर्व डायटिशियन डॉ. अनामिका गौर ने इस बारे में विस्तार से बताया।
कैंसर पर नई चुनौती: इम्यूनोथरेपी और टारगेटेड थेरेपी से बढ़ रही उम्मीदें
धुरंधर 2: सिर्फ एक फिल्म नहीं, ‘ऑपरेशन पाकिस्तान’ का ब्लू प्रिंट – आदित्य धर ने दिखाया न्यू इंडिया का स्ट्रैटेजिक विजन
ज्यादा प्रोटीन सप्लीमेंट से लिवर को खतरा? एक्सपर्ट ने बताई सावधानियां
डॉ. गौर के अनुसार, अगर किसी का लिवर स्वस्थ है और वह सामान्य मात्रा में प्रोटीन सप्लीमेंट लेता है, तो आमतौर पर इससे सीधा नुकसान नहीं होता। लेकिन लंबे समय तक जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने से शरीर के मेटाबॉलिक सिस्टम पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे लिवर और किडनी दोनों प्रभावित हो सकते हैं।
साथ ही, कई सप्लीमेंट में फ्लेवर, प्रिज़र्वेटिव और अन्य एडिटिव्स होते हैं, जो लिवर के लिए अनुकूल नहीं हैं। बिना एक्सपर्ट सलाह के हाई डोज लेना जोखिम को बढ़ा सकता है।
जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने पर शरीर कुछ संकेत देता है। इनमें गैस, कब्ज, अपच या डायरिया, बार-बार प्यास लगना, थकान, सिरदर्द और वजन बढ़ना शामिल हैं। लंबे समय तक अधिक सेवन से किडनी पर दबाव बढ़ सकता है और पेशाब संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।
डॉ. गौर बताती हैं कि प्रोटीन की जरूरत व्यक्ति के वजन, उम्र और शारीरिक एक्टिविटी पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोजाना 0.8 से 1 ग्राम प्रति किलो वजन के हिसाब से प्रोटीन पर्याप्त होता है। वर्कआउट करने वालों को थोड़ी ज्यादा मात्रा की जरूरत हो सकती है।
सलाह यही है कि सप्लीमेंट लेने से पहले अपनी डाइट का विश्लेषण करें और डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार ही प्रोटीन का सेवन करें। इससे न केवल लिवर सुरक्षित रहेगा, बल्कि शरीर में संतुलन भी बना रहेगा।








