LIVE: वोटर वेरिफिकेशन पर बिहार में INDIA ब्लॉक का ‘चक्का जाम’- राहुल, तेजस्वी, पप्पू यादव सड़कों पर
LIVE: वोटर वेरिफिकेशन पर बिहार में INDIA ब्लॉक का ‘चक्का जाम’- राहुल, तेजस्वी, पप्पू यादव सड़कों पर।

राजद ने नमो भारत को दरभंगा जंक्शन पर रोका
बिहार बंद को लेकर राजद नेताओ ने दरभंगा जंक्शन पर नमो भारत ट्रेन रोक दी। चक्काजाम कर NDA सरकार और चुनाव आयोग से मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को बंद करने की मांग की।
वही रेल चक्का जाम कर रहे राजद नेता प्रेमचंद्र उर्फ भोलू यादव ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य कमजोर और पिछड़े वर्गों को मतदान के अधिकार से वंचित करने की साजिश है। केंद्र की सरकार चुनाव आयोग पर दबाव बनाकर पुनरीक्षण कार्य करवा रही है। वही भोलू यादव ने कहा कि अगर सरकार हम लोगों की मांगों पर विचार नहीं करती है तो हम लोग आंदोलन को उग्र करेंगे।
पटना में सड़क जाम किया, आगजनी कर रहे विपक्ष के कार्यकर्ता
पटना जिले के मनेर, बिहटा सहित कई जगहों पर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने टायर जलाकर अगजनी करते हुए चक्का जाम किया। इस दौरान मनेर में राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर विरोध प्रदर्शन करते हुए काले नियम को वापस लेने की मांग की। राजद व भाकपा माले नेताओ ने महिनावा में सड़क जाम करते हुए विरोध जताया। इस दौरान महागठबंधन के नेताओं ने भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सड़क जाम के कारण गाड़ियों की कतार सड़क पर लगी रही। मनेर में राजद नेता ललन सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क को जाम किया गया। इस दौरान महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि जिस तरह देश में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार मोदी सरकार ने नोटबंदी करने का काम किया था। इस तरह बिहार में चुनाव के पहले वोट बंदी करने का काम किया है। जिसे बिहार के कई तीन करोड़ से ज्यादा लोगों का मतदाता सूची से नाम बाहर हो जाएगा। बिहार की जनता सरकार बिहार से बदलने के मूड में है।
Bihar Chakkajam Live: चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन का चक्काजाम, ट्रेनें रोकी, सड़क पर बवाल कर रहे विपक्षी
बिहार में आज इंडिया गठबंधन ने चक्काजाम का एलान किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पूरा विपक्ष आज राज्यभर में विरोध प्रदर्शन कर रहा है। बुधवार सुबह से ही राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वामदल, विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। वह केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर रह हैं।
दरभंगा, जहानाबाद समेत कई जगह ट्रेनें रोक दी गई हैं। दरभंगा में तो विपक्ष के कार्यकर्ता नमो भारत ट्रेन पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। वहीं पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर, गया समेत कई जिलों में विपक्ष ने सड़कों को जाम कर दिया है। टायर जलाकर आगजनी कर रही है।







