LIVE Vizag Gas Leak News Update गैस रिसाव के बाद एक बच्चे सहित कम से कम 8 लोगों की मौत हो चुकी है। 800 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
विशाखापट्टनम ।
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आज सुबह गैस रिसाव होने से एक बड़ा हादसा हो गया। गैस लीक होने की घटना में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। विशाखापट्टनम के आरआर वेंकटपुरम गांव की एक फैक्ट्री में गैस रिसाव की यह घटना सामने आई।आरआर वेंकटपुरम गांव की एलजी पॉलिमर उद्योग में स्टाइरीन(Styrene) गैस रिसाव के बाद एक बच्चे सहित कम से कम 8 लोगों की मौत हो चुकी है।वहीं एनडीआरएफ के महानिदेशक के मुताबिक 800 लोग फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।
- आंध्र प्रदेश के DGP दामोदर गौतम सवांग ने जानकारी दी है कि विशाखापट्टन गैस लीक हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

