उत्तराखंड के चमोली जिले से भयानक लैंडस्लाइड की घटना का Live Video सामने आया

Uttarakhand Badrinath Natio 1

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले से भयानक लैंडस्लाइड की घटना का Live Video सामने आया है जिसे देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां बद्रीनाथ हाईवे पर पाताल गंगा के पास अचानक एक पहाड़ टूटकर नीचे आ गिरा। इस दौरान पहाड़ टूटने और उसके बिखरने का जो पूरा मंजर आंखों के सामने आया। वो सांसें थमा देने वाला है। होश उड़ा देने वाला है। शायद लैंडस्लाइड का ऐसा बवंडर आपने नहीं देखा होगा। यह वाकई प्रकृति का रौद्र रूप है। हालांकि, इस बड़ी घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद हाईवे पर आवागमन ठप हो गया है।

लैंडस्लाइड के बाद चक्रवात जैसा गुबार देर तक उठता रहा

बद्रीनाथ हाईवे पर इस भयानक लैंडस्लाइड को लोगों ने कैमरे में कैद किया है। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि, काफी ऊंचाई से पहाड़ टूटता हुआ नीचे की तरफ आ रहा है।

उत्तराखंड के चमोली जिले से भयानक लैंडस्लाइड की घटना का Live Video सामने आया

वहीं जैसे पहाड़ का मलबा नीचे आता है और खाई में गिरने की तरफ बढ़ता है तो इस दौरान लैंडस्लाइड का गुबार कुछ इस तरह दिखता है जैसे कोई चक्रवात उठ रहा हो, या फिर कहीं भयानक आग के बाद उठते धुएँ का गुबार या ऐसे भी जैसे बम विस्फोट के बाद का सीन हो। फिलहाल, सब कुछ बेहद डरावना था।