Latest

LIVE Varanasi Lok Sabha Result Live: आजमगढ़ में सपा, चंदौली, भदोही सीट से भाजपा आगे, वाराणसी समेत पूर्वांचल के 13 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला, मतगणना जारी

LIVE Varanasi Lok Sabha Result Live: आजमगढ़ में सपा, चंदौली, भदोही सीट से भाजपा आगे, वाराणसी समेत पूर्वांचल के 13 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला, मतगणना जारी

LIVE Varanasi Lok Sabha Result Live: आजमगढ़ में सपा, चंदौली, भदोही सीट से भाजपा आगे, वाराणसी समेत पूर्वांचल के 13 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला, मतगणना जारी है। वाराणसी समेत पूर्वांचल की 13 लोकसभा सीटों की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। आज सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। नतीजों के लिहाज से उत्तर प्रदेश की हॉट सीट वाराणसी पर विशेष नजरें हैं। आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व वाले क्षेत्र के कारण वाराणसी सीट ऐसी है, जिनके परिणाम पर सबकी नजरें टिकी हैं। चुनाव परिणाम को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता उत्सुक हैं।

आजमगढ़ लोकसभा सीट व लालगंज लोकसभा सीट के लिए मतगणना जारी है। यहां सपा पहले राउंड के बाद 3621 मतों से आगे चल रही है। भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 12348 मत मिले, जबकि सपा के धर्मेंद्र यादव को 15969 मत मिले हैं।

 

चंदौली सीट से भाजपा आगे

चंदौली सीट के लिए मतगणना जारी है। यहां से भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय शुरूआती रुझान में आगे चल रहे हैं।

 

भदोही में भाजपा प्रत्याशी चल रहे आगे

भदोही में पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है। अब तक हुई वोटों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर विनोद बिंद टीएमसी के प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी से 1210 वोटों से आगे चल रहे हैं।

यहां सबसे पहले आएंगे चुनाव के नतीजे

वाराणसी, मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल में सबसे पहले घोसी मऊ, रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र और सलेमपुर के नतीजे आएंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक इन सीटों के नतीजे दोपहर दो बजे तक घोषित हो सकते हैं।

देश-दुनिया की निगाह वाराणसी के लोकसभा चुनाव परिणाम पर

वाराणसी लोकसभा सीट वीवीआईपी है। पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। लिहाजा, देश-दुनिया की निगाह चुनाव परिणामों पर है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को बड़ी जीत मिली थी। चुनाव में जीत का अंतर भी बढ़ा था। काशी की जनता पीएम के जीत को लेकर आश्वस्त है। अब चर्चा जीत-हार के अंतर पर हो रहा है। भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि इस बार पीएम नरेंद्र मोदी के जीत का अंतर बढ़ेगा। इस बार रिकॉर्ड कायम होगा।

जौनपुर में पोस्टल बैलट से शुरू हुई मतगणना

जौनपुर जिले की दोनों लोकसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। पोस्टल बैलट की मतगणना की जा रही है। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

पोस्टल बैलेट की गिनती में सपा प्रत्याशी आगे
आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए मतगणना जारी है। पोस्टल बैलेट की 50 गड्डियों के पहले बंडल में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव आगे चल रहे हैं।

संकट मोचन मंदिर में की पूजन-अर्चन
भदोही में मंगलवार की सुबह परिवार के साथ संकट मोचन मंदिर में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर विनोद बिंद माथा टेकने भी पहुंचे।

Back to top button