Latestराष्ट्रीय

Live PM मोदी पहुंचे अयोध्य, अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन, देश मे उत्साह

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में वे हनुमान गढ़ी पहुंचेंगे यहां हनुमानजी जी से अनुमति लेकर वह श्री रामजनम भूमि स्थल पहुंचेंगे तथा अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम की आगवानी की।

मोदी, जिनकी पार्टी भाजपा ने 10 में से 8 लोकसभा चुनाव में यही वादा दोहराया था।…और सबसे खूबसूरत बात यह कि इसका सबसे पहला न्योता उन इकबाल अंसारी को भेजा गया, जो बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे थे।

492 साल पहले बाबर के कहने पर अयोध्या में विवादित ढांचा बना था। 1885 में पहली बार यह मामला अदालत में गया। 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने रामलला के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके ठीक नौ महीने बाद अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमिपूजन होने जा रहा है।

आजादी के बाद मोदी इकलौते ऐसे प्रधानमंत्री होंगे, जो इस पद पर रहते हुए रामलला के दरबार में होंगे। उनसे पहले इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी और खुद नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री अयोध्या पहुंचे, लेकिन रामलला के दर्शन नहीं कर पाए थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम