Latestमध्यप्रदेश

Live मेरे राम आ गए.. नयनाभिराम प्रतिमा को देख भावुक हुआ संसार, अयोध्या के महल में फिर विराजे जगत के पालनहार श्री राम

Live मेरे राम आ गए। घर घर मे भय प्रगट कृपाला की गूंज के साथ दोपहर अभिजीत महूर्त में भगवान श्री राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हो गई। त्रेतायुग मानों कलयुग में समाहित हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा की।

wp 17059080531975723025825313396659

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में सोमवार के दिन यानी आज अब से कुछ देर पहले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है. प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में संपन्न हुआ.

राम आ गए। घर घर मे भय प्रगट कृपाला की गूंज के साथ दोपहर अभिजीत महूर्त में भगवान श्री राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हो गई। त्रेतायुग मानों कलयुग में समाहित हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा की।

अयोध्या में हो रहे राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गूंज पूरे देश में है और लोग इसे दीवाली की तरह मना रहे हैं. भारत के साथ-साथ अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की चर्चा विदेशों में भी खूब हो रही हैं. पाकिस्तान के अखबारों ने इसे लेकर लिखा है कि ‘बाबरी मस्जिद को गिराकर बनाए गए राम मंदिर में आज पीएम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने जा रहे हैं.

पाकिस्तान के प्रमुख अखबार, ‘द डॉन’ ने एक ऑपिनियन लेख प्रकाशित किया है जिसमें लेखक परवेज हुदभोय ने लिखा है कि जहां पहले पांच शताब्दी पुरानी बाबरी मस्जिद हुआ करती थी, अब वहां राम मंदिर बन रहा है. राम मंदिर के चारों तरफ वेटिकन सिटी जैसा शहर बनने को तैयार है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम