LatestSportsक्रिकेटखेल

Live Cricket World Cup Ind vs SA: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका, अमला आउट

साउथम्पटन। दक्षिण अफ्रीका ने क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर वर्ल्ड कप में विजयी आगाज करना चाहेगा जबकि लगातार दो मैच हार चुका द. अफ्रीका पहली जीत के लिए बेताब रहेगा।

भारत ने अपने पहले मैच के लिए दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया। द. अफ्रीका ने पिछले मैच की टीम में दो बदलाव कर एडम मार्करैम की जगह हाशिम अमला को और लुंगी नजीडी की जगह तबरेज शम्सी को शामिल किया।

भारत के लिए अच्छी बात यह है कि उसके सभी खिलाड़ी फिट है और चयन के लिए उपलब्ध है। कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को संकेत दिए थे कि केदार जाधव फिट है और इस मैच में खेलेंगे।

द. अफ्रीकी टीम खिलाड़ियों की फिटनेस से जूझ रही हैं। डेल स्टेन कंधे की चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं जबकि लुंगी नजीडी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण 10 दिनों के लिए बाहर है और इस मैच में नहीं खेलेंगे। हाशिम अमला चोट से उबर चुके है और टीम में मार्करैम की जगह उनकी वापसी हुई।

वर्ल्ड कप में द. अफ्रीका का पलड़ा भारी : वर्ल्ड कप में इनके बीच अभी तक चार मैच हुए, इनमें से तीन मैच द. अफ्रीका ने जीते जबकि भारत एक मैच ही जीत पाया है। इनके बीच वनडे में 83 मैच हुए जिनमें से द. अफ्रीका ने 46 और भारत ने 34 मैच जीते हैं। इनके 3 मैच बेनजीता रहे।

टीमें – भारत : शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, महेंद्रसिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीज बुमराह।

द. अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक, हाशिम अमला, फॉफ डु प्लेसिस (कप्तान), रासी वान डर डुसैन, जेपी डुमिनी, एंडिले फेहलुकवायो, क्रिस मॉरिस, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा, इमरान ताहिर।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply