सीएम शिवराज पहुंचे उज्जैन, महाकाल की आराधना की

महाकाल के आंगन में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा के शंखनाद मौके पर शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में विशाल जनसभा होगी। जनसभा नानाखेड़ा स्टेडियम में भाजपा के मुखिया शाह की मौजूदगी में दोपहर करीब सवा दो बजे से शुरू होगी।

सभा के बाद मुख्यमंत्री चौहान का जन आशीर्वाद यात्रा रथ पहले चरण की 300 किमी के सफर पर बढ़ेगा। पहले दिन यात्रा शहर में उत्तर विधानसभा क्षेत्र स्थित इंदिरानगर चौराहे पर विराम लेगी। दूसरे दिन बड़नगर से शुरू होकर बदनावर होते रतलाम पहुंचेगी। 55 दिनों में यह यात्रा 232 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी।