Sunday, May 17, 2026
Latest:
#MP Vidhansabha ElectionsFEATUREDराष्ट्रीय

Live: लो अब बोली ममता दीदी- इस वजह से मोदी को करनी होंगी 100 उठक बैठक!

न्‍यूज डेस्‍क। पांच चरण के चुनाव के बाद 424 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। आने वाले दो चरणों में बाकी 118 सीटों पर मतदान होना है, जिसके लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां जारी है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस, महागठबंधन, सपा-बसपा गठबंधन समेत हर छोटे बड़े दल जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रम में लगे हैं। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी।

-जौनपुर में बोले पीएम मोदी, ” पांच साल पहले इसी जौनपुर में बहन जी ने कहा था कि बाप से अधिक जहर बेटे में है।”

-पश्चिम बंगाल के बांकुरा से ममता बनर्जी ने मोदी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, “मैं तुम्हें (पीएम मोदी) चुनौती देती हूं। अगर हममें से किसी के कोयला माफिया का हिस्सा होने को साबित कर देते हो तो मैं अपने सभी 42 उम्मीदवारों के नाम वापस ले लूंगी। अगर तुम झूठ बोल रहे हो, तो कान पकड़कर जनता के सामने सौ उठक बैठक करनी पड़ेगी।”

-बंगाल के बांकुरा से मोदी ने ममता पर फिर वार किया है। उन्होंने कहा- ममता मुझे थप्पड़ मारने की बात करती हैं। दीदी के अत्याचार ही उनकी सत्ता को उखाड़ फेंकने का संकल्प मजबूत कर रहे हैं। दीदी ने पश्चिम बंगाल को तबाह कर दिया। दीदी, देश के प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री मानने को तैयार नहीं हैं। अहंकार दीदी को ले डूबेगा। मोदी ने नारा दिया- चुपचाप, कमलछाप। उसके बाद नारा दिया- बूथ-बूथ से टीएमसी साफ। जब हम अत्याचार की बात करते हैं तो दीदी को गुस्सा आता है।

-भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के बचे दो चरणों के लिए और अधिक ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगाल के बांकुरा और पुरुलिया के अलावा उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, जौनपुर और प्रयागराज में परेड ग्राउंड में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply