नई दिल्ली। राज्यसभा में एसपीजी (संशोधन) बिल 2019 को ध्वनिमत से पारित किया गया। कांग्रेस सांसदों ने सदन से वॉक आउट कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह सच नहीं है कि हमने केवल गांधी परिवार को ध्यान में रखकर एसपीजी बिल लाया है। इस बिल को लाने से पहले ही खतरे के आकलन कर के गांधी परिवार से सुरक्षा वापस ले ली गई थी। बता दें कि बिल लोकसभा में 27 नवंबर, 2019 को पारित हो गया था।वहीं कांग्रेस प्रियंका के सुरक्षा उल्लंघन मुद्दे को उठाएगी।
03 Dec,2019
06:11 PM
नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ करता एक शख्स गिरफ्तार
जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा से घुसपैठ करते हुए गुलाम कश्मीर (PoK) के एक गांव के एक व्यक्ति को पकड़ा गया। उसके पास से कोई हथियार या कोई भी अभियोग लगाने वाली सामग्री बरामद नहीं हुई है। उससे पूछताछ जारी है। (एएनआइ)
06:07 PM
मिड-डे मील में मरा हुआ चूहा निकला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील में मरा हुआ चूहा निकला। बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी का कहना है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, वहां एक एनजीओ द्वारा भोजन आपूर्ति की जाती है। हमने एनजीओ को ब्लैक लिस्ट कर दिया है और मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई पूरी जांच के बाद की जाएगी।
06:05 PM
पीएम मोदी ने निमंत्रण स्वीकार किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के लिए यूरोपीय कमिशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन के ब्रसेल्स दौरे का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
06:03 PM
पाक की कायराना हरकत, दो नागरिकों की मौत, 7 घायल
जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में आज पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्षविराम के उल्लंघन में एक महिला समेत दो नागरिकों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। (एएनआइ)
06:00 PM
स्वाति मालीवाल का जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल
दुष्कर्म मामलों में दोषियों को छह माह के भीतर मौत की सजा देने की मांग को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल जारी है।
05:58 PM
दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला
पश्चिम बंगाल में कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज, कोलकाता के डॉक्टरों ने तेलंगाना की पशु चिकित्सक की दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ कैंडल लाइट मार्च निकाला।
05:56 PM
दुष्कर्म के मुख्य आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
तमिलनाडु में 26 नवंबर को कोयंबटूर में 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी ने आज स्थानीय अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। (एएनआइ)
05:54 PM
बिजली कटने पर जेई को पुलिस लॉकअप में भेजा
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के डीएम ने बैठक के दौरान पांच मिनट बिजली कटने से नाराज होकर जूनियर इंजीनियर को पुलिस लॉकअप में भेज दिया। बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के लोग अब डीएम के खिलाफ धरना दे रहे हैं।
05:52 PM
आईजीआईए पर सात कारतूसों के साथ यात्री हिरासत में
दिल्ली में सीआइएसएफ ने आज इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 08 मिमी कैलिबर के सात जिंदा कारतूसों के साथ एक यात्री को पकड़ा। मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच चल रही है।
05:50 PM
महाराष्ट्र पर 6 लाख 71 हजार करोड़ रुपये के कर्ज का बोझ
महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटील ने कहा, महाराष्ट्र पर 6 लाख 71 हजार करोड़ रुपये के कर्ज का बोझ है, इसे चुकाने की हमारी क्षमता की समीक्षा के लिए एक बैठक की जा रही है। इस बैठक में वर्तमान में चल रही प्रोजेक्ट की गति क्या है और इन प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द कैसे पूरा किया जा सकता है?, इस पर भी चर्चा की जाएगी।
05:04 PM
तीन लोगों को दी गर्इ् सर्वोच्च सुरक्षा
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, तीनों लोगों को वो सुरक्षा दी है जो देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री के पास है। देश में सर्वोच्च सुरक्षा उन्हें प्रदान की गई है। मगर एसपीजी सुरक्षा ही मिले, ऐसा कहना तो उचित नहीं है।
04:58 PM
केरल में 120 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, भाजपा के 120 कार्यकर्ताओं की हत्या केरल में हुई है। कम्युनिस्ट पार्टी या कांग्रेस कोई भी आए, मारे भाजपा के कार्यकर्ता ही जाते हैं। भाजपा कार्यकर्ता भी इस देश के नागरिक ही हैं तो उनकी भी चिंता की जिम्मेदारी मेरी है। मैं पूरे देश का गृह मंत्री हूं।
04:48 PM
राज्यसभा में विधेयक पर चर्चा
राज्यसभा में दादरा और नागर हवेली व दमन और दीव (संघ राज्यक्षत्रों का विलयन), विधेयक 2019 पेश किया गया है जिस पर सदन में चर्चा चल रही है।
04:41 PM
एसपीजी (संशोधन) बिल 2019 पास
राज्यसभा में एसपीजी (संशोधन) बिल 2019 को ध्वनिमत से पारित किया गया। हालांकि इस दौरान कांग्रेस के सांसदों ने सदन से वॉक आउट कर दिया।
04:22 PM
एसपीजी पर अमित शाह
मनमोहन सिंह और अन्य गैर-गांधी परिवार के लोगों से एसपीजी सुरक्षा वापस लेने पर कोई चर्चा नहीं हुई। – अमित शाह
04:19 PM
सिर्फ गांधी परिवार की सुरक्षा की बात क्यों?- अमित शाह
सिर्फ गांधी परिवार की सुरक्षा की बात क्यों? गांधी परिवार सहित 130 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी- अमित शाह
04:19 PM
एसपीजी पर अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा गांधी परिवार के तीन सदस्यों को उन कर्मियों द्वारा सुरक्षा कवच दिया जा रहा है जो पहले एसपीजी का हिस्सा थे।
04:17 PM
बंगाल में लागू नहीं करने देंगे NRC- ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) की अनुमति नहीं देंगे, ऐसा पश्चिम बंगाल में कभी नहीं होगा। आप एनआरसी को जाति और धर्म के आधार पर लागू नहीं कर सकते।
04:16 PM
एसपीजी बिल पर राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह
एसपीजी बिल पर राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एसपीजी एक्ट में यह 5 वां संशोधन है। यह संशोधन गांधी परिवार को ध्यान में रखकर नहीं लाया गया है, लेकिन एक बात जो मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं, वह यह है कि पिछले 4 संशोधन केवल एक परिवार को ध्यान में रखकर किए गए थे।
04:09 PM
एसपीजी बिल राज्यसभा में पेश
एसपीजी बिल पर राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह सच नहीं है कि हमने केवल गांधी परिवार को ध्यान में रखकर एसपीजी बिल लाया है। इस बिल को लाने से पहले ही खतरे के आकलन कर के गांधी परिवार से सुरक्षा वापस ले ली गई थी।
03:56 PM
भीमा कोरेगांव हिंसा में दलितों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एमएलसी प्रकाश गजभिए ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र में भीमा कोरेगांव हिंसा में दलितों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की है।
03:52 PM
पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
जम्मू और कश्मीर: पाकिस्तान ने आज पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की।
03:21 PM
पश्चिम बंगाल और ओडिशा को केंद्र से मिला फंड
केंद्र ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) के तहत चक्रवात बुलबुल से प्रभावित राज्यों पश्चिम बंगाल और ओडिशा को 414.90 करोड़ रुपये और 552 करोड़ रुपये जारी किए।
02:46 PM
शाहबाज शरीफ पूरी संपत्ति को जब्त करने का आदेश
लाहौर: राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ की पूरी संपत्ति को जब्त करने का आदेश जारी किया है।
02:42 PM
प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पर सुरक्षा उल्लंघन को लेकर रॉबर्ट वाड्रा
प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पर सुरक्षा उल्लंघन को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि सुरक्षा देना में कुछ गलत नहीं है। यह खतरे को देखते हुए दिया गया है। उस दिन 7 लोग आए और सेल्फी लेने के लिए कहा। नई सुरक्षा में उस प्रकार के प्रशिक्षण का अभाव है जो एसपीजी के पास था। जब हमने अपने सुरक्षा अधिकारियों से पूछा, तो उन्होंने एक दूसरे पर दोष लगाने का खेल शुरू कर दिया।
02:28 PM
ईडी को हर कदम पर सहयोग करता हूं वाड्रा
रॉबर्ट वाड्रा ने अपने खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच पर कहा कि मैं उनके साथ हर कदम पर सहयोग करता हूं। वे जो भी दस्तावेज मांगते हैं मैं उन्हें प्रदान करता हूं। मैं भारत का एक जिम्मेदार नागरिक हूं। किसी अन्य देश में भागने की कोशिश का कोई सवाल नहीं है। मैं हर स्तर पर सहयोग कर रहा हूं।
02:08 PM
पटरी से उतरी शिरडी एक्सप्रेस
आंध्र प्रदेश: तिरुपति से शिरडी जाने वाली शिरडी एक्सप्रेस आज सुबह कोडुरु रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
02:03 PM
बारामूला में दुकान को आग लगाने के मामले में 4 लोगों गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने आज बारामूला में दुकान को आग लगाने के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया। एसएसपी अब्दुल कयूम ने कहा कि आरोपियों की पहचान मारूफ, आदिल, बिलाल और समीर के रूप में की गई है।
01:54 PM
लालू राजद के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए
बिहार: लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। वे 11 वीं बार पार्टी अध्यक्ष चुने गए हैं।
01:49 PM
संसद के पास राजनाथ सिंह के काफिले के सामने पहुंचा शख्स
दिल्ली: संसद के पास रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के काफिले के सामने एक शख्स आया गया। शख्स ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहता है। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
01:45 PM
लोकसभा में गृह मंत्रालय
जम्मू-कश्मीर सरकार की मौजूदा योजना के तहत उग्रवाद से संबंधित हिंसा में मारे गए नागरिकों के परिजनों को 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, केंद्रीय योजना के तहत 5 लाख रुपये अलग से हैं।
01:35 PM
खूंटी(झारखंड) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भगवान राम जब अयोध्या से निकले थे तब राजकुमार थे, जब लौटे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम थे। ऐसा इसलिए क्योंकि 14 साल उन्होंने आदिवासियों के बीच में गुजारे थे।
01:26 PM
खूंटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
झारखंड के खूंटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि झारखंड के लोगों में भाजपा और कमल पर विश्वास है।
01:17 PM
फ्रेशर्स के लिए नौकरियों की भरमार
यह भी पढ़ें: फ्रेशर्स के लिए यहां है नौकरियों की भरमार, इन ऑनलाइन प्लटफॉर्म्स पर जल्द कर दें अप्लाई
01:14 PM
गैर-कश्मीरी मजदूरों सहित नागरिकों की मौत पर गृह मंत्रालय
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर में गैर-कश्मीरी मजदूरों सहित नागरिकों की मौत पर गृह मंत्रालय ने लोकसभा में कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार की रिपोर्ट के अनुसार 5 अगस्त, 2019 से आतंकवादी घटनाओं में गैर-कश्मीरी मजदूरों सहित 19 नागरिकों की मौत हुई है।
01:08 PM
लोकसभा में हेमा मालिनी
यूपी के मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने लोकसभा में कहा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में कई स्थानों (ग्रामीण) में, स्कूलों का संचालन खुले में किया जा रहा है। गांवों में बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त नहीं कर रहे हैं। मेरी मांग है कि पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल को स्कूली शिक्षा में लागू किया जाए।
01:06 PM
लोकसभा में गृह मंत्रालय
लोकसभा में गृह मंत्रालय ने कहा कि सीमा पार से घुसपैठ के प्रयासों की संख्या में वृद्धि हुई है। 5 अगस्त 2019 से 31 अक्टूबर 2019 के बीच 84 बार घुसपैठ का प्रयास किया गया है। जबकि 9 मई से 4 अगस्त के बीच 53 बार घुसपैठ का प्रयास किया गया ।
01:03 PM
लोकसभा में गृह मंत्रालय
कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद घुसपैठ और हमलों पर लोकसभा में गृह मंत्रालय ने कहा कि 5 अगस्त के बाद आतंकवादी हिंसा की घटनाओं में कमी आई। 5 अगस्त 2019 से 27 नवंबर 2019 के बीच केवल 88 ऐसी घटनाएं हुईं। जबकि 12 अप्रैल 2019 से 4 अगस्त 2019 के बीच 106 ऐसी घटनाएं हुईं।
12:59 PM
लोकसभा में गृह मंत्रालय
लोकसभा में गृह मंत्रालय ने महिलाओं और किशोरियो की तस्करी की रिपोर्ट पर कहा कि महिलाओं और किशोरियों के अपहरण और बड़े पैमाने पर खाड़ी देशों में तस्करी की घटनाएं भारत सरकार के ध्यान में नहीं आई हैं।
12:48 PM
एसपीजी को हटाया नहीं जाना चाहिए था- रॉबर्ट वाड्रा
प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास पर सुरक्षा उल्लंघन पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि सुरक्षा में गंभीर चूक हुई। एसपीजी को हटाया नहीं जाना चाहिए था।
12:28 PM
अधीर रंजन चौधरी को भाजपा नेता पूनम महाजन ने निर्बल कहा
भाजपा नेता पूनम महाजन ने कहा कि निर्बल तो आप हैं दादा (कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी) की एक ही परिवार के महिला के लिए आप खड़े हैं और उसी के सम्मान और सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं।
12:26 PM
भाजपा नेताओं की बैठक
दिल्ली: केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह, राजनाथ सिंह, रविशंकर प्रसाद, वी. मुरलीधरन और भाजपा के राज्यसभा नेता थावर चंद गहलोत की बैठक राजनाथ सिंह के संसद कक्ष में आयोजित हुई।
12:25 PM
अधीर रंजन पर भाजपा नेता पूनम महाजन
भाजपा नेता पूनम महाजन ने लोकसभा में कहा कि हैदराबाद मामले पर सभी सांसद एक साथ खड़े हुए। कुछ समय बाद जिनके नाम में धीर है ऐसे अधीर रंजन जी के अपने धीर का बांध फूट गया। निर्मला सीतारमण पर उन्होंने जो टिप्पणी की वो सबसे बुरा हुआ।
12:16 PM
लोकसभा में हंगामा
लोकसभा में हंगामा, भाजपा सांसदों ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयानों पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी से माफी मांगने की बात कही।
12:12 PM
नौसेना का वार्षिक बजट कम हुआ
एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में नौसेना का वार्षिक बजट आवंटन 18 प्रतिशत से घटकर 12 प्रतिशत हो गया है।
12:11 PM
पड़ोसी देशों से चुनौती पर नेवी चीफ
पड़ोसी देशों से चुनौती पर नेवी चीफ ने कहा कि क्षेत्र में किसी की कोई भी कार्रवाई हमें प्रभावित नहीं करनी चाहिए।
12:09 PM
नौसेना दिवस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नौसेना प्रमुख
दिल्ली में नौसेना दिवस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना ने अभियान के तहत 44 समुद्री लुटेरों के प्रयास को विफल किया और 120 लुटेरों को पकड़ा।
12:06 PM
पूरे देश में 112 हेल्पलाइन लागू किया जा रहा है- जी किशन रेड्डी
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि मैं देश के लोगों से 112 आपातकालीन हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करने की अपील करता हूं। इसे पूरे देश में लागू किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर GRP और पुलिस और CISF हवाई अड्डों पर सुरक्षा प्रदान कर रही है। 112 हेल्पलाइन को लागू करने के लिए राज्यों को धनराशि मंजूर की गई है।
11:55 AM
हैदराबाद मामले पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी
मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने हैदराबाद मामले पर कहा कि हर दिन हम महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं को सुन रहे हैं, महिलाओं को परेशान किया जा रहा है। मेरा सुझाव है कि दोषियों को जेल में स्थायी रूप से रखा जाए, एक बार जेल जाने के बाद उन्हें बिल्कुल भी रिहा नहीं किया जाना चाहिए।
11:44 AM
प्याज पर हंगामा
दिल्ली आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसदों संजय सिंह और सुशील गुप्ता ने प्याज की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। सांसद संजय सिंह ने कहा कि 32000 टन प्याज सड़ गया, केंद्र ने कार्रवाई क्यों नहीं की? आप प्याज को सड़ने दे सकते हैं, लेकिन इसे कम कीमतों पर नहीं बेच सकते?
11:34 AM
पीएम नरेंद्र मोदी जपा सांसदों के अनुपस्थिति से नाराज
पार्टी के संसदीय बैठक में उठाया गया भाजपा सांसदों के अनुपस्थिति का मुद्दा। राजनाथ सिंह ने इस मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी के असंतोष को रेखांकित किया।
11:29 AM
राज्यसभा में उठेगा प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास पर सुरक्षा उल्लंघन मुद्दा
प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास पर सुरक्षा उल्लंघन पर कांग्रेस सांसद कोडिकुनिल सुरेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाएगी। लोकसभा में हमारे नेता आज शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाएंगे और हम कल इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाएंगे।
11:22 AM
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि पुलिस कह रही है कि उनके पास ऊपर से आदेश हैं कि हमें उन्हें भूख हड़ताल पर न बैठने दें। मैं अपराधी नहीं हूं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली पुलिस सहयोग नहीं कर रही है।
11:05 AM
सुप्रीम कोर्ट का वकील अश्विनी उपाध्याय की मेंशनिंग पर तत्काल सुनवाई करने से इन्कार
सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय की एक मेंशनिंग पर कर दिया है। अश्विनी उपाध्याय ने भारत के चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए एक कॉलेजियम द्वारा करने मांन की थी। इस कॉलेजियम में पीएम, विपक्ष के नेता और अन्य लोगों को शामिल करने की मांग थी।
10:59 AM
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
दिल्ली: संसद भवन के एनेक्सी बिल्डिंग में कल केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली है।
10:47 AM
लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव
रथ यात्रा के दौरान पुरी में एक आदिवासी लड़की से दुष्कर्म को लेकर कांग्रेस सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।
10:46 AM
प्याज और अन्य सब्जियों की बढ़ती कीमतों’ को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव
कांग्रेस और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने पूरे देश में प्याज और अन्य सब्जियों की बढ़ती कीमतों को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
10:45 AM
लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने लोकसभा में आर्थिक मंदी और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अभूतपूर्व रोजगार हानि पर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
10:44 AM
टीएमसी का लोतसभा में स्थगन प्रस्ताव
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने लोकसभा में पश्चिम बंगाल में चक्रवात बुलबुल के कारण जान-माल की भारी क्षति पर स्थगन प्रस्ताव दिया है।
10:43 AM
भाजपा को विपक्ष के खिलाफ आक्रामक होना- राजनाथ सिंह
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार संसदीय दल की बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा को विपक्ष के खिलाफ आक्रामक होना होगा, लेकिन कांग्रेस के जिस हद तक जाती है उस हद तक जाने की जरूरत नहीं है। भाजपा एक अंतर वाली पार्टी है।
10:21 AM
पीएम मोदी को स्वाति मालीवाल ने पत्र लिखा
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।
10:18 AM
भाजपा संसदीय दल की बैठक खत्म
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल की बैठक संसद भवन में बैठक खत्म हो गई है।
10:07 AM
बीमारी के कारण राजीव धवन को नहीं हटाया गया- एजाज मकबूल
समाचार एजेंसी एएनआइ से एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड एजाज मकबूल ने कहा कि यह कहना गलत है कि राजीव धवन को उनकी बीमारी के कारण केस (जमीयत उलेमा-ए-हिंद समीक्षा अयोध्या मामले में) से हटा दिया गया। मुद्दा यह है कि मेरे क्लाइंट (जमीयत उलेमा-ए-हिंद) कल ही समीक्षा याचिका दायर करना चाहते थे।
09:53 AM
राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने राज्यसभा में देश में फर्जी कॉल सेंटर चलने पर शून्यकाल नोटिस दिया।
09:44 AM
भाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू
भाजपा संसदीय दल की बैठक पार्लियामेंट लाइब्रेरी में शुरू हो गई है।
09:43 AM
भाजपा संसदीय दल की बैठक के लिएअमित शाह समेत अन्य लोग पहुंचे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, जितेंद्र सिंह और अर्जुन राम मेघवाल भाजपा संसदीय दल की बैठक के लिए पहुंचे
09:38 AM
राज्यसभा में जीरो आवर नोटिस
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद संतनु सेन ने राज्यसभा में देश में नकली नोटों को लेकर जीरो आवर नोटिस दिया।
09:25 AM
भाजपा संसदीय दल की बैठक
दिल्ली: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री (MoS), जी किशन रेड्डी पार्लियामेंट लाइब्रेरी में भाजपा संसदीय दल की बैठक के लिए पहुंचे।
09:21 AM
इंदिरापुरम : आर्थिक तंगी से परेशान परिवार ने की खुदकुशी
यह भी पढ़ें : आर्थिक तंगी से परेशान परिवार ने की खुदकुशी, 4 शव घर में मिले, एक की अस्पताल में मौत Ghaziabad
09:17 AM
हम कहां और कब सुरक्षित हैं?- रॉबर्ट वाड्रा
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ / दुष्कर्म हो रहा है, हम किस समाज का निर्माण कर रहे हैं? प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। यदि हम अपने देश और अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं, सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं, दिन या रात में सुरक्षित नहीं हैं, तो हम कहां और कब सुरक्षित हैं?
09:16 AM
प्रियंका गांधी वाड्रा के सुरक्षा उल्लंघन पर रॉबर्ट वाड्रा
प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास पर सुरक्षा उल्लंघन पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि यह प्रियंका, मेरी बेटी और बेटे, मेरे या गांधी परिवार की सुरक्षा की बात नहीं है। यह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से हमारे देश की महिलाओं को सुरक्षित रखने और सुरक्षित महसूस करने के बात है। पूरे देश में सुरक्षा से समझौता किया जाता है।
08:54 AM
आईपीएल 2020 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 खिलाड़ी नीलामी सूची से नाम वापस ले लिया है। विश्व कप 2019 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्टार्क ने आखिरी बार आईपीएल में 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला था।
08:43 AM
अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्षकारों के वकील राजीव धवन को केस से हटाया गया
अयोध्या मामले में सुन्नी वक्फ बोर्ड और अन्य मुस्लिम पक्षकारों के वकील राजीव धवन को केस से हटाया गया। उन्होंने यह जानकारी सोशल मी़डिया पर दी। अब रिव्यू या केस में शामिल नहीं हूं। मुझे बताया गया कि मुझे केस से हटा दिया गया क्योंकि मैं अस्वस्थ हूं। यह बिल्कुल बकवास है।
08:35 AM
झारखंड में पीएम मोदी की रैली
झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के खुंटी और जमशेदपुर में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे।
08:31 AM
मुशर्रफ दुबई के अस्पताल में भर्ती
यह भी पढ़ें: गंभीर बीमारी से पीड़ित परवेज़ मुशर्रफ, फिर दुबई के अस्पताल में हुए भर्ती
08:17 AM
मुशर्रफ दुबई के एक अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ सोमवार को तबीयत खराब होने के कारण दुबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मेडिकल रिपोर्टस के अनुसार मुशर्रफ हृदय की समस्या से पीड़ित हैं और ब्लड प्रेशर की समस्या है
08:14 AM
कथित 2012 सरकेगुडा एनकाउंटर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
कथित 2012 सरकेगुडा एनकाउंटर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गठित समिति तय करेगी कि किसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मामले में किसी को भी बख्शने का सवाल ही नहीं है
08:10 AM
कथित 2012 सरकेगुडा एनकाउंटर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
कथित 2012 सरकेगुडा एनकाउंटर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रक्रिया यह है कि इसे (न्यायिक आयोग की रिपोर्ट) विधानसभा के समक्ष रखा जाए और फिर कानून विभाग द्वारा इसकी जांच की जाए।
08:03 AM
पीएम पद से हटने के पांच साल बाद सुरक्षा वापस
प्रधानमंत्री के अलावा किसी भी विशेष व्यक्ति को यह सुरक्षा नहीं मिलेगी। पीएम पद से हटने के पांच साल बाद उनसे भी यह सुरक्षा वापस ले ली जाएगी।
08:02 AM
प्रधानमंत्री और उनके परिवार को SPG सुरक्षा
SPG संशोधन बिल में सिर्फ प्रधानमंत्री और उनके परिवार ( जो उनके साथ आधिकारिक निवास पर रह रहे हैं) को एसपीजी सुरक्षा देने का प्रावधान है।
07:58 AM
राज्यसभा में SPG Amendment Bill
राज्यसभा में आज विशेष सुरक्षा समूह (संशोधन) विधेयक, 2019 गृह मंत्री अमित शाह पेश करेंगे। SPG संशोधन बिल लोकसभा में 27 नवंबर, 2019 को पारित हो गया था।

