LIVE: मॉर्चुरी में रखा है श्रीदेवी का शव, भारत लाने के लिए क्लियरेंस का इंतज़ार

न्‍यूज डेस्‍क। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत के मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट आने पर नए खुलासे हुए हैं. रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि उनके खून में शराब के अवशेष मिले हैं. साथ ही रिपोर्ट में उनका संतुलन खोने, बाथटब में गिरने और डूबने की बात कही गई है.

Shridevi 2 1 1

अब लेटेस्ट अपडेट ये है कि श्रीदेवी के शव को जल्द ही दुबई के अल मुहैसना कंडेंसेशन सेंटर भेजा जाएगा, जहां उनके शव पर केमिकल लेप लगाया जाएगा. अभी तक साफ नहीं है कि उनका पार्थिव शरीर मुंबई कब तक पहुंचेगा. खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बोनी कपूर से इस मामले में कोई पूछताछ नहीं हुई है. उन्होंने सिर्फ अपना बयान दर्ज करवाया है.

इस मामले में यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सूरी का कहना है कि दुबई पुलिस मंजूरी मिलने के बाद ही शव सुपुर्द कर सकती है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इसके लिए किस तरह की मंजूरी की जरूरत है. सूरी ने कहा कि यह उनकी आंतरिक प्रक्रिया है. इसके बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है.

नवदीप सूरी का कहना है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत पहुंचाने के लिए एंबेसी लगातार स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है. वह बॉलीवुड एक्ट्रेस के परिवार का दुख समझते हैं और उनके साथ भी संपर्क में हैं. सूरी के मुताबिक प्रक्रिया पूरी होने में अभी 2 से 3 दिन लग सकते हैं.

श्रीदेवी के शव को भारत लाने में अभी कानूनी दांव-पेंच उलझे हुए हैं. इस बीच खबर है कि अर्जुन कपूर दुबई जा रहे हैं.

11:22 am (IST)

बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने श्रीदेवी की मौत पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है, “श्रीदेवी की मौत सामान्य नहीं है. वह शराब नहीं पीती थीं. मुझे लगता है ये हत्या है”.

श्रीदेवी का निधन हुए आज तीन दिन हो चुके हैं. लेकिन अभी तक उनका शव दुबई की मॉर्चुरी में है. दुबई पुलिस ने ये केस दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूटर को सौंप दिया है. अब एक्ट्रेस के शव को केमिकल लेप लगाने के लिए भेजने के लिए इजाजत मिलने का इंतजार किया जा रहा है.

Exit mobile version