Site icon Yashbharat.com

LIVE बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2020: रुझानों में 122 सीटों के साथ NDA की सरकार, 70 सीटों के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी

Bihar Election Results 2020 LIVE

LIVE Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2020: बिहार की बाजी किसके हाथ होगी, इसका फैसला कुछ घंटों में हो जाएगा। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीते हुई वोटिंग के बाद अब मतों की गिनती हो रही है। रुझानों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। शुरू में गठबंठन आगे था, लेकिन सभी 243 सीटों के रुझान आने के बाद तस्वीर पलटती दिख रही है। ताजा खबर के अनुसार, महागठबंधन 122 तो एनडीए 104 पर आगे चल रहा है। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसे 70 सीटेंं मिलती नजर आ रही है। वहीं आरजेडी 69 सीट पर आगे है। जेडीयू को 49 सीटें मिल सकती हैं। बिहार में बहुमत का आंकड़ा 122 सीट है। बड़ी खबर यह भी है कि हसनपुर सीट से लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पीछे चल रहे हैं। इसी तरह हम पार्टी के नेता जीतनराम मांझी पर भी हार का डर मंडरा रहा है।

10.44AM: चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, अब तक 243 में से 200 सीटों के रुझान आए हैं। इनके मुताबिक, एनडीए 102 सीटों पर आगे है। इनमें भाजपा के खाते में 54 सीट, JDU को 42 और विकासशील इन्सान पार्टी को 5 और मांझी की पार्टी HAM को 1 सीट मिलती दिख रही है। दूसरी और महागठबंधन 88 सीटों पर आगे है, जिनमें RJD को सबसे ज्यादा 57 सीट जाती दिख रही है। कांग्रेस को 17 और लेफ्ट को 14 सीट मिलती दिख रही है। बसपा एक सीट पर आगे चल रही है, वहीं BSP एक सीट पर, लोजपा 4 सीट पर, AIMIM दो सीट पर आगे चल रहे हैं। निर्दलीय के खाते में 3 सीट जाती दिख रही है।

 

10.40AM: लोगों में नीतीश कुमार के खिलाफ गुस्सा है। एनडीए की लाज भाजपा ने बचाई है। वहीं आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है। उसे जितनी सीटें मिल रही हैं, बाकी दल उसके आसपास भी नहीं हैं।

Exit mobile version