Site icon Yashbharat.com

LIVE: न्यूजीलैंड की दूसरे टी20 मैच में आक्रामक शुरुआत

images

राजकोट। न्यूजीलैंड ने शनिवार को दूसरे टी20 मैच में भारत के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की। न्यूजीलैंड ने समाचार लिखे जाने तक 10 अोवरों में बिना किसी नुकसान के 92 रन बना लिए हैं। मार्टिन गप्टिल  और कोलिन मुनरो  क्रीज पर हैं।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने डेब्यू किया।

भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है और उसकी निगाहें इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज करने पर रहेगी। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में एक परिवर्तन कर आशीष नेहरा की जगह मोहम्मद सिराज को शामिल किया। सिराज का यह डेब्यू है। न्यूजीलैंड ने भी मैच के लिए दो परिवर्तन कर टिम साउदी की जगह एडम मिल्ने को और टॉम लाथम की जगह ग्लेन फिलिप्स को शामिल किया।

दिल्ली में हुए पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को खेल के सबसे छोटे प्रारूप में पहली बार मात दी थी। इस मैच से पहले भारत को टी-20 में हर बार हराने वाली मेहमान टीम को पिछले मैच में एक तरफा हार का सामना करना पड़ा था। मेजबानों की फॉर्म को देखते हुए जीत उससे दूर नहीं लग रही है लेकिन कीवी टीम टी-20 की नंबर-1 टीम है और उसमें वापसी करने का पूरा माद्दा है।

टीमें – भारत : शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, महेंद्रसिंह धोनी, हार्दिक पांड्‍या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड : मार्टिन गप्टिल, केन विलियम्सन (कप्तान), कोलिन मुनरो,टॉम ब्रूस, ग्लेन फिलिप्स, हैनरी निकोल्स, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट,एडम मिल्ने, इश सोढ़ी।

 

Exit mobile version