Site icon Yashbharat.com

LIVE: टीम इंडिया गहरे संकट में, लगा सातवां झटका

images 33

गुवाहाटी। भारत मंगलवार को दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गहरे संकट में पड़ गया। भारत ने समाचार लिखे जाने तक 13 अोवरों में 7 विकेट खोकर 71 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्‍या 7 और कुलदीप यादव 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेहरेनड्रॉफ ने भारत की शुरुआत बिगाड़ते हुुए तीन विकेट झटके। उन्होंने पहले ही अोवर में रोहित शर्मा (8) को एलबीडब्ल्यू किया। उन्होंने इसी अोवर की अंतिम गेंद पर विराट कोहली (0) को अपनी ही गेंद पर लपका। भारत अभी इस सदमे से उबरा भी नहीं था कि बेहरेनड्रॉफ ने अपने अगले अोवर में मनीष पांडे (6) को विकेटकीपर टिम पैन के हाथों झिलवाया और भारत 16 रनों पर 3 विकेट खोकर संघर्ष करने लगा। अब उम्मीदें शिखर धवन पर टिक गई थी, लेकिन वे मात्र 2 रन बनाकर बेहरेनड्रॉफ की गेंद को हवा में खेल बैठे और वॉर्नर ने पीछे की तरफ दौड़ते हुए डाइव लगाकर शानदार कैच लपका।

स्पिनर एडम जाम्पा ने महेंद्रसिंह धोनी (13) को ललचाया और विकेटकीपर पैन ने उन्हें स्टम्पिंग कर दिया। अब केदार पर जिम्मेदारी आ गई थी, लेकिन वे 23 रन बनाकर जाम्पा की गुगली पर बोल्ड हुए। भुवी ने नाइल की शॉर्ट गेंद पर हैनरिक्स को कैच थमाया।

Exit mobile version