Site icon Yashbharat.com

आज होगा भय्यू महाराज का अंतिम संस्कार, घर पहुंचा पार्थिव शरीर

bhayu

इंदौर । दुनिया को जिंदगी का संदेश देकर तनाव से निजात दिलाने वाले संत भय्यू महाराज तनाव से खुद हार गए और तनाव उनके ऊपर इस हद तक हावी हुआ कि उन्होने जिंदगी को अलविदा कहने का मन बना लिया। कल उन्होंने गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। उनकी मौत की खबर आने के बाद देर रात तक श्रद्धांजलि का सिलसिला चलता रहा।

आज सद्गुरु भय्यू महाराज का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले उनकी पार्थिव देह को उनके आश्रम में लाया जाएगा। बॉम्बे हॉस्पिटल से उनकी पार्थिव देह उनके स्कीम नंबर 74 स्थित आवास ‘शिवनेरी’ में पहुंच गई है। यहां पर भय्यू महाराज के पार्थिव शरीर को दोपहर 2 बजे तक अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। सूर्योदय आश्रम से अंतिम यात्रा 2 बजे बाद प्रस्थान करेगी और भमोरी स्थित श्मशान घाट पर पहुंचेगी। भय्यू महाराज के अंतिम दर्शनों के लिए देश- विदेश खासकर महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है।

महाराष्ट्र से रामदास अठावले और पंकजा मुंडे भय्यू महाराज को श्रद्धांजलि देने के लिए आएंगे।

Exit mobile version