Wednesday, April 29, 2026
Latest:
Latest

आईजी इंटेलीजेंस बोले- भय्यू महाराज आत्‍महत्‍या मामले में सभी बिंदुओं पर जांच

भोपाल। भय्यू महाराज आत्‍महत्‍या मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। यह बात आईजी इंटेलीजेंस मकरंद देउस्‍कर ने कही है।

आईजी ने कहा कि भय्यू महाराज आत्महत्या मामले में सुसाइड नोट मिला है। इसके सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्यों और अन्य संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ होगी।

सीबीआई जांच की मांग

भय्यू महाराज राष्ट्र संत थे और उन्हें राज्य सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। जब उन्होंने राज्यमंत्री का दर्जा लेने से इनकार कर दिया और सरकारी सुविधाएं ठुकरा दी तो भी उन पर इन्हें लेने का लगातार दबाव बनाया गया। कुछ दिन पहले मेरी उनसे चर्चा हुई थी और इस दबाव के बारे में बताया था। इसलिए मामले की सीबीआई जांच कराई जाना चाहिए जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

– मानक अग्रवाल, मीडिया प्रभारी, पीसीसी

नेता प्रतिपक्ष ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

संत भय्यू महाराज के निधन पर गहरा दु:ख है। वे नर्मदा और अन्य नदियों से हो रहे अवैध उत्खनन से चिंतित थे। अचानक ऐसा कदम उठाने की घटना की उच्चस्तरीय जांच होना चाहिए।

– अजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष, मप्र विधानसभा

भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्‍होंने इसे बेहद दुखद बताया है। प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा उनके द्वारा समाज सुधार के लिए किए गए कार्य अविस्‍मरणीय रहेंगे।

बुधवार को अंत्‍येष्टि

भय्यू महाराज की पार्थिव देह बुधवार सुबह 9 से 12 बजे तक बापट चौराहा स्थित आश्रम पर अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी। उसके बाद विजय नगर स्थित भय्यू महाराज के घर शिवनेरी से विजय नगर मुक्तिधाम अंतिम यात्रा जाएगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply