Site icon Yashbharat.com

LIVE : आज होगा भय्यू महाराज का अंतिम संस्कार, बेटी देगी मुखाग्नि

bhayu

इंदौर । दुनिया को जिंदगी का संदेश देकर तनाव से निजात दिलाने वाले संत भय्यू महाराज तनाव से खुद हार गए और तनाव उनके ऊपर इस हद तक हावी हुआ कि उन्होने जिंदगी को अलविदा कहने का मन बना लिया। कल उन्होंने गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। उनकी मौत की खबर आने के बाद देर रात तक श्रद्धांजलि का सिलसिला चलता रहा।

 

आज सद्गुरु भय्यू महाराज का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी चिता को बेटी कुहू मुखाग्नि देगी।इससे पहले उनकी पार्थिव देह को बॉम्बे हॉस्पिटल से उनके निवास स्थान स्कीम नंबर 74 स्थित आवास ‘शिवनेरी’ में लाया गया। यहां से पार्थिव देह को सूर्योदय आश्रम ले जाया गया। जहां पर बड़ी संख्या में उनके शिष्य उनके अंतिम दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। भय्यू महाराज कोे श्रद्धांजलि देने वालो में रामदास अठावले और पंकजा मुंडे भी शामिल है। सूर्योदय आश्रम से अंतिम यात्रा 2 बजे बाद प्रस्थान करेगी और भमोरी स्थित श्मशान घाट पर पहुंचेगी। भय्यू महाराज के अंतिम दर्शनों के लिए देश- विदेश खासकर महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंच रहे हैं।

Exit mobile version