Site icon Yashbharat.com

ट्रैफिक पाठशाला” में नन्हे मुसाफिरों ने सीखे सुरक्षा के गुण; लाइम सिटी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने किया यातायात थाने का भ्रमण

Picsart 26 04 13 22 22 46 159

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

ट्रैफिक पाठशाला” में नन्हे मुसाफिरों ने सीखे सुरक्षा के गुण; लाइम सिटी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने किया यातायात थाने का भ्रम

 

​कटनी ​-सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से आज लाइम सिटी इंटरनेशनल स्कूल, झिंझरी के छात्र-छात्राओं ने यातायात थाना कटनी का शैक्षणिक भ्रमण किया।

​इस दौरान बच्चों ने थाने में नवनिर्मित ‘ट्रैफिक पाठशाला’ एवं ‘सिम्युलेटर कक्ष’ का अवलोकन किया। बच्चों ने बिना सड़क पर उतरे, सिम्युलेटर के माध्यम से सुरक्षित दशा में वाहन चलाने का वर्चुअल अनुभव प्राप्त किया और “सड़क की भाषा” (यातायात संकेतों) को बारीकी से समझा।

 

​यातायात थाना प्रभारी श्री राहुल पाण्डेय ने बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से खेल-खेल में मनोरंजक तरीके से यातायात नियमों की जानकारी दी। भ्रमण के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था; उन्होंने अपनी जिज्ञासाएं थाना प्रभारी के समक्ष रखीं, जिनका श्री पाण्डेय ने आत्मीयता से समाधान किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नौनिहालों को भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बनाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

Exit mobile version