Saturday, April 25, 2026
Latest:
Latest

नन्हें हांथों ने संभाली रसोई

कटनी। लिटिल शेफ एक्टिविटी का आयोजन रायबाड़ा स्थित सनशाइन एकेडमी में किया गया। सभी बच्चे पूर्ण रूचि के साथ सैंडविच, भेलपुरी, स्विस रोल ,चोको लड्डू, चोको लॉलीपॉप चॉकलेट फुल्की चटपटा भेल बनाते नज़र आए बच्चों ने अपने बनाए हुए खाने को चखा और बताया की उन्होंने टेस्टी खाना बनाया है। बच्चे लिटिल शेफ बनकर बहुत ही उत्साहित दिखाई दिए एवं उन्होंने कुकिंग का भरपूर आनंद उठाया सभी शिक्षिकाओं ने बच्चों को कुकिंग का महत्व बताते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। बच्चों ने भी बड़े ही चाव से भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन बनाये और उनका आनंद उठाया इस एक्टिविटी के द्वारा बच्चों ने यह सीखा कि कैसे उनकी मम्मियां उनके लिए मेहनत से खाना बनती है टीचर्स ने बच्चों को सिखाया की उन्हें अपने पेरेंट्स को धन्यवाद देना चाहिए,की वे दैनिक जीवन में उनकी इतनी मदद करते हैं बच्चों ने खाने के महत्व को समझा व यह भी प्रण लिया कि वे खाने को फेकेंगे नहीं और उतना ही खाना अपनी थाली में लेंगे जितना उन्हें खाना है। सभी सनशाइनर्स ने आज की सभी चीज़ों से बहुत मजा आया विद्यालय समस्त की शिक्षिकाओं ने बच्चों को आग रहित खाना बनाना की जानकारी दी बच्चे जिसे सुनकर बच्चे बहुत ही खुश हुए विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की बच्चों के बेहतर प्रदर्शन व उज्ज्वल भविष्य की कामना की शिक्षिकाओ के सहयोग से ये कार्यक्रम सफलता से शुभारम्भ हुआ। उन्होंने सभी बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल की निर्देशिका श्रीमती जूही जैन और वाईस प्रिंसिपल श्रीमती शबनम अख्तर की उपस्तिथि रही उन्होंने सभी बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक