Site icon Yashbharat.com

बीज अंकुरण गतिविधि से अवगत हुए सनशाइन एकेडमी के नन्हे बच्चे 

IMG 20250415 WA0012 1 scaled

कटनी। आज 19 अप्रैल को सनशाइन एकेडमी रायबाड़ा में बीज अंकुरण गतिविधि का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने बीज अंकुरण के बारे में जाना और सिखाया। साथ ही साथ उन्हें सभी शिक्षकों की मदद के साथ इस गतिविधि को किया। सभी बच्चे इस गतिविधि से बहुत उत्साहित थे, सबने मिलकर अलग-अलग तारिके से इस गतिविधि को किया। जिस में प्लास्टिक कचरे का स्मार्ट उपयोग किया गया। प्लास्टिक कचरे को पुन: उपयोग किया। जैसे प्लास्टिक की बोतल, गिलास, गमला आदि सभी बच्चों ने ये भी जाना आज हमारे पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण करना कितना जरूरी है। सभी बच्चों को इस गतिविधि से खुशियां दिखानी चाहिए। इस गतिविधि से सभी बच्चों ने सिखाया कि वृक्षारोपण करना आने वाले समय के लिए कितना जरूरी है। सभी बच्चों ने जाना कि छात्र जीवन में अच्छे संस्कारों का कितना महत्व है इस एक्टिविटी को करवाने का उद्देश्य यह था की बच्चे खेल-खेल में मस्ती इस गतिविधि को किया। सभी बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बीज अंकुरण गतिविधि से संबंधी जानकारी हासिल की। संपूर्ण एक्टिविटी में बच्चे बहुत ही उत्साहित दिखाई दिए। विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की बच्चों के बेहतर प्रदर्शन व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल की वाईस प्रिंसिपल श्रीमती शबनम अख्तर की उपस्तिथि रही, उन्होंने सभी बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version