बॉडी में पानी की कमी से भी होते हैं होंठ काले पर क्या आप इन गलतियों की वजह से अपके होंठ काले हो रहे हैं

बॉडी में पानी की कमी से भी होते हैं होंठ काले पर क्या आप इन गलतियों की वजह से अपके होंठ काले हो रहे हैं, लड़कियों के गुलाबी और लाल होंठ हर किसी को पसंद आते हैं। लड़कियों को भी मालूम है कि उनके लाल होंठ उनकी सुदंरता में चार चांद लगाते हैं। इसलिए तो लड़कियां मेकअप करे ना करे लेकिन होंठों पर लिपस्टिक जरूर लगाती हैं। एक लिपस्टिक उनके पूरे मेकअप को पूरा कर देता है। लेकिन पूरे दिन में लिपस्टिक को टिकाए रखना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में जब होंठों से लिपस्टिक उतरती है तो होंठों का काला रंग दिखने लगता है। ये काले होंठों लड़की की पूरी सुंदरता में ग्रहण लगा देते हैं।

लाखों दिलों की पहली पसंद बनी कड़क फीचर्स वाली Honda hornet 2.0 की स्टाइलिश बाइक

ये ग्रहणनुमा काले होंठ आपकी ही कुछ गलती का परिणाम होते हैं। इन गलतियों को कैसे ठीक किया जाए?

तो इसके लिए तो सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि किन गलतियों की वजह से आपके गुलाबी होंठ काले हो रहे हैं। आज हम आपको आपको विशेषज्ञों के अनुसार कुछ ऐसे कारण बताने जा रहे है, जिनकी अनदेखी के चलते आपके खूबसूरत होठ दुर्दशा का शिकार हो जाते है, आइए जानते है?

♦️डेड सेल्स नहीं हटाने पर

होंठों के ऊपर डेड सेल्स के जमा होने से भी वे काले दिखते हैं। जैसे पूरे फेस पर धूल व प्रदूषण की वजह से डेड सेल्स इकट्टे होते हैं वैसे ही होंठों पर भी डेड सेल्स इकट्ठे होते हैं और इन डेड सेल्स की वजह से होंठ काले दिखते हैं। इन काले होंठों को गुलाबी बनाने के लिए बाहर से आकर होंठों को भी रब कर के वॉश करें जैसे कि फेस को वॉश करते हैं। इससे होंठों पर डेड सेल्स जमा नहीं होंगे और होंठों का नैचुरल कलर बरकरार रहेगा।

♦️होंठों का मॉश्‍चराइज़ खत्म होना

गर्मी में लड़कियां उतनी मात्रा में पानी नहीं पीती हैं जितने की उनके शरीर को जरूरत होती है। जिसके कारण उनके होंठ काले पड़ जाते हैं। दरअसल पानी की कमी होने से होंठों का मॉश्चराइज़ खत्म हो जाता है और वे सूख जाते हैं और फटने लगते हैं। जिसकी वजह से उनके होंठों के रंग में अंतर नजर आने लगता है।

बॉडी में पानी की कमी से भी होते हैं होंठ काले पर क्या आप इन गलतियों की वजह से अपके होंठ काले हो रहे हैं

ये करें- अगर आपके साथ भी यह हो रहा है तो खूब सारा पानी पिएं और अपने होठों को ज्‍यादा से ज्‍यादा हाइड्रेड रखें। इसके अलावा रात को सोते समय शीया बटर और कोकोआ बटर का पेस्ट होंठों पर लगाकर मसाज करें।

दादू का प्यार जगाने launch हुई धुआँधार फीचर्स वाली Rajdoot bike

♦️स्मोकिंग

आजकल लड़कियों में स्मोकिंग का ट्रेंड काफी बढ़ गया है और आपको मालूम होना चाहिए कि स्मोकिंग भी आपके होंठों को काला बनाती है। दरअसल सिगरेट में निकोटीन होता है जो होंठों की नाजुक स्किन को जला देता है जिससे होंठ काले पड़ने लगते हैं। इसलिए अगर आप स्मोकिंग करती हैं तो जल्द से जल्द स्मोकिंग छोड़ने की कोशिश करें।

Exit mobile version