आइए जानते हैं किन फूड को अवॉयड करने से वेटलॉस में मिलती है मदद

1. फ्रेंच फ्राइज और आलू चिप्स
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार 2011 में हुए एक अध्ययन में पाया गया था कि किसी भी अन्य भोजन की तुलना में फ्रेंच फ्राइज और आलू चिप्स वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण बन सकते हैं। इनमें मौजूद कैलोरी और फैट की मात्रा मोटापे का कारण बन जाती है। इसके अलावा फ्राई किए हुए आलू में एक्रिलामाइड नाम का तत्व भी पाया जाता है, जो कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है।
2. व्हाइट ब्रेड
व्हाइट ब्रेड मैदे से तैयार की जाती है और इसमें कई प्रिजर्वेटिव्स भी पाए जाते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है, जिससे शुगर स्पाइक का जोखिम बढ़ने लगता है। इसमें मौजूद कैलोरीज़ और एडिड शुगर से बचने के लिए ब्रेड को साबुत अनाज से रिप्लेस करें। इससे शरीर को फाइबर, प्रोटीन और आयरन की प्राप्ति होती है। ब्रेड की जगह रागी, बाजरा और ओट्स का सेवन करें। इसके अलावा इससे शरीर को उच्च पोषण की प्राप्ति होती है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वेटलॉस में मदद मिलती है।
आइए जानते हैं किन फूड को अवॉयड करने से वेटलॉस में मिलती है मदद
3. फ्रूट जूस
जूस के बजाय फल खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके अलावा किसी भी तरह के जंक फूड जैसे पिज्जा, बर्गर, मोमोज और पास्ता के कंजप्शन को सीमित करना आवश्यक है। इसके अलावा अल्कोहल, हाई कैलोरी वाले ड्रिंक, एडेड शुगर वाले प्रोडक्ट और आइसक्रीम के भी बहुत ज्यादा सेवन से वजन अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है।
READ MORE : https://Astrology : जीवन में चाहिए सुख और करियर में सफलता, फिर भूलकर न करें इन ग्रहों को नाराज
4. सॉफ्ट ड्रिंक
न्यूट्रिशनिस्ट डॉ शबाना परवीन बताती हैं कि आमतौर पर जितने भी सॉफ्ट ड्रिंक हैं, उन सभी में एडिड शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है। इससे मोटापा तेज़ी से बढ़ने लगता है और शुगर स्पाइक का खतरा भी बना रहता है। आर्टिफिशल स्वीटनर्स कई स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ा देते हैं। ऐसे में सॉफ्ट ड्रिंक यानि एसिडिक बैवरेजिज़ को फ्रूटस, नैचुरल स्वीटनर, बिना चीनी की चाय .