Site icon Yashbharat.com

आईए आज जानते हैं घरेलू चीजों से घर पर कोलड्रिंक बनाने का आसन तरीका

hq720 5 1

आईए आज जानते हैं घरेलू चीजों से घर पर कोलड्रिंक बनाने का आसन तरीका गर्मियों का सीजन शुरू होते ही हम आप अपनी प्यास बुझाने के लिए कोल्ड ड्रिंक पीना शुरू कर देते है। अगर घर पर कोई मेहमान आ जाए तो हम उन्‍हें कोल्ड ड्रिंक ही सर्व करते है। लेकिन क्‍या आपने कभी सोचा है कि आप अपने मेहमानों को कोल्ड ड्रिंक को और मजेदार तरीके से कैसे सर्व कर सकती हैं। कोल्ड ड्रिंक में थोड़ा सा ट्विस्ट लाकर आप इसे और ताजगीभरा बना सकती हैं, ताकि आपके मेहमान आपके घर आकर सारी गर्म भूल जाए। तो आइए कोल्ड ड्रिंक में थोड़ा सा ट्विस्ट करके बनने वाली मसाला कोल्ड ड्रिंक के बारे में जानें। सीखें इसे बनाने का आसान तरीका।

मसाला कोल्ड ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री:

आईए आज जानते हैं घरेलू चीजों से घर पर कोलड्रिंक बनाने का आसन तरीका

मसाला कोल्ड ड्रिंक बनाने का तरीका:

मसाला कोल्ड ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले एक तवा गर्म करें और इसमें जीरा डालकर अच्छे से भून लें। जब जीरा भून जाए तो उसे निकाल लें अब मिक्सर भूना हुआ जीरा डालकर पीस लें।
पुदीने की पत्तियों को दरदरा पीस लें। नींबू के स्लाइस को छोटे-छोटे आकार में काट लें।

अब गैस पर मध्‍यम में एक बर्तन में दो गिलास पानी गर्म करें। जब पानी गर्म हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसमें चायपत्ती डालें। पद्रंह मिनट रखने के बाद चायपत्ती को छान लें। अगर आप घर बैठे ऑनलाइन चायपत्ती खरीदना चाहती हैं तो इसके 1 किलो के पैकेट का मार्केट प्राइस 405 रुपये है, लेकिन इसे आप यहां से 295 रुपये में खरीद सकती हैं।

अब इसमें नींबू रस, चाट मसाला, जीरा, थोड़ा सा पुदीना, आइस क्यूब और स्वादानुसार नमक मिलाएं और इसे मिक्सर में हल्का सा राउंड करें।

अब दो गिलास लें और उसमें 1-2 नींबू के पीस, कुछ पुदीने की पत्तियां और चाय वाला पानी डालें और फिर टेस्ट के हिसाब से कोक मिलाएं। अब इसमें नींबू स्लाइस, मिंट और आइस क्यूब डालकर सजाए और ठंडा-ठंडा सर्व करें।अगर आप ऑनलाइन कोक बेवरीज डिस्पेंसर खरीदना चाहती हैं तो इसका मार्केट प्राइस 555 रुपये है, लेकिन इसे आप यहां से बहुत ही सस्‍ते दामों 275 रुपये में खरीद सकती हैं।

Exit mobile version