Site icon Yashbharat.com

आइए जानते हैं गर्मी में दही से तैयार फेस पैक के फायदे

%E0%A4%86%E0%A4%87%E0%A4%8F %E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%A4%E0%A5%87 %E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A4%82 %E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A5%80 %E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82 %E0%A4%A6%E0%A4%B9%E0%A5%80 %E0%A4%B8%E0%A5%87 %E0%A4%A4%E0%A5%88%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B0 %E0%A4%AB%E0%A5%87%E0%A4%B8 %E0%A4%AA%E0%A5%88%E0%A4%95 %E0%A4%95%E0%A5%87 %E0%A4%AB%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%A6%E0%A5%87

Dahi face pack ke fayde

1. एजिंग को करे स्लो

दही में मौजूद लेक्टिक एसिड की मात्रा स्किन के लचीलेपन को बनाए रखने में मदद करती है। इसे नियमित तौर पर चेहरे पर लगाने से त्वचा पर बढ़ने वाली फाइन लाइंस और झुर्रियों से राहत मिल जाती है। त्वचा स्मूद और ग्लोई बनने लगती है। इसमें पाए जाने वाले हाईड्रेटिंग गुण कोलेजन को बूस्ट करने में मदद करते हैं।

2. एक्ने की समस्या को करे हल

एनआईएच के अनुसार दही में लेक्टिक एसिड पाया जाता है, जो अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड होता है। इससे त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद मिलती है, जिससे त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त ऑयल और पॉल्यटेंटस से मुक्ति मिल जाती है। इसे चेहरे पर लगाने से सीबम प्रोडक्शन को रेगुलेट करने से मदद मिलती है। पोर्स क्लीन होने से एक्ने की समस्या से मुक्ति मिल जाती है।

आइए जानते हैं गर्मी में दही से तैयार फेस पैक के फायदे

3. स्किन को रखे मॉइश्चराइज़

दही में पाई जाने वाली नेचुरल मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टीज त्वचा की खोई नमी को वापिस लौटा देती है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स और एंटी बैक्टीरियल तत्व स्किन को इन्फ्लेमेशन और रूखेपन से भी बचाते है। यूवी रेज़ के प्रभाव में आने से त्वचा का टैक्सचर प्रभावित होन लगता है। ऐसे में दही में मौजूद लैक्टिक एसिड की मात्रा स्किन को मुलायम और हेल्दी बनाने में मदद करती है।

READ MORE : https://Astrology : जीवन में चाहिए सुख और करियर में सफलता, फिर भूलकर न करें इन ग्रहों को नाराज

4. टैनिंग का करे दूर

धूप में बाहर निकलने से स्किन डार्कनेस का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दही को चेहरे पर अप्लाई करने से अनईवन स्किन टोन की समस्या हल होने लगती है। इससे स्किन पर बढ़ने वाली रैशिज़ की समस्या भी हल हो जाती है। दरअसल, इसे चेहरे पर अप्लाई करने से डेड स्किन सेल्स की समस्या हल हो जाती है और त्वचा को ऑक्सीडेटिव तनाव से मुक्ति मिलती है।

Exit mobile version