आईए जानते हैं कंसीव करने के बाद महिला के शरीर में दिखाई देते हैं ऐसे लक्षण
Pregnancy Ke Lakshan
1. थकान महसूस होना
कंसीव करने के बाद महिला के शरीर में हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं, जिसके कारण थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। अगर आपको पीरियड्स मिस होने के साथ-साथ काफी ज्यादा थकावट महसूस हो रही है, तो यह प्रेग्नेंसी का संकेत हो सकता है।
2. बार-बार पेशाब आना
पीरियड मिस होने के साथ साथ बार-बार पेशाब आना भी कंसीव करने का एक लक्षण हो सकता है। दरअसल, प्रेग्नेंसी में गर्भाशय का आकार बढ़ने के कारण ब्लैडर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिसके कारण बार-बार पेशाब करने की इच्छा महसूस होती है।
आईए जानते हैं कंसीव करने के बाद महिला के शरीर में दिखाई देते हैं ऐसे लक्षण
3. उल्टी और मतली महसूस होना
कंसीव करने के बाद महिलाओं को सुबह उठते ही उल्टी और मतली जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। हालांकि, यह दिन में किसी भी समय हो सकता है। दरअसल, ऐसा हार्मोनल बदलावों के कारण होता है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो एक बार अपना प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाएं।
कंसीव करने के बाद ब्रेस्ट में बदलाव महसूस हो सकता है। ब्रेस्ट में भारीपन, सूजन और दर्द महसूस होना प्रेग्नेंसी का शुरुआती लक्षण हो सकता है। इसके अलावा, निपल्स का रंग गहरा हो सकता है और निपल्स के चारों ओर की त्वचा में परिवर्तन हो सकता है।