आइए जानते हैं फिटनेस के लिए कैसे फायदेमंद है काफ रेज़ एक्सरसाइज
Calf raise exercise
1. पोश्चर और बैलेंस में सुधार
घंटों लगातार बैठने से शरीर के पोश्चर में बदलाव महसूस होने लगता है और बॉडी इंबैलेंस लगने लगती है। ऐसे में दिनभर में कुछ देर काफ रेज़ एक्सरसाइज़ करने से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ जाता है और पोश्चर में सुधार आने लगता है। इन आसान एक्सरसाइज़ को बिना किसी टूल्स के कहीं भी कुछ देर के लिए किया जा सकता है।
2. एड़ी के दर्द से राहत
अक्सर देर तक जूते पहनने या चलने से एड़ी में दर्द की समस्या (Heel pain problem) का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए सिंगल काफ रेज़ और डबल काफ रेज़ एक्सरसाइज़ कारगर साबित होती है। इससे शरीर एक्टिव रहता है और एनर्जी का स्तर बना रहता है।
आइए जानते हैं फिटनेस के लिए कैसे फायदेमंद है काफ रेज़ एक्सरसाइज
3. चोटों का जोखिम कम होता है
शरीर के बैलेंस को मेंटेन रखने के लिए एड़ी को ऊंचा उठाने वाली एक्सरसाइज़ फायदेमंद साबित होती है। इससे दौड़ने के दौरान पैरों का संतुलन बना रहता है और टांगों में मसल्स ग्रुप को ताकत मिलती है। रनिंग के दौरान लगने वाली चोट से बचने के लिए इसका नियमित अभ्यास फायदेमंद साबित होता है।
ऑस्टिन और जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के रिसर्च के अनुसार एड़ी को उचां उठाने से काफ मसल्स की मज़बूती में सुधार आने लगता है। इससे पैरों में नसों में ब्लड का फ्लो (Blood flow in nerves) उचित बना रहता है। दरअसल, काफ मसल्स को शरीर का दूसरा हृदय माना जाता है। नियमित व्यायाम से ब्लड को डीऑक्सीजनेट करके चेस्ट तक पहुंचाने में मदद मिलती है।