Site icon Yashbharat.com

पति को छोड़ना मंजूर है: लेकिन यह मंजन नहीं

manjan

आगरा: पति को छोड़ना मंजूर है, लेकिन यह मंजन नहीं छोड़ सकती हूं। उत्तर प्रदेश के आगरा में अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां एक महिला नशा नहीं छोड़ना चाहती। उसे अपने पति को छोड़ देना ज्यादा उचित लग रहा है। पुलिस के साथ जिसने भी उसकी बात सुनी वह हैरान रह गया। मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया है।

परिवार परामर्श केंद्र में एक और मामला रविवार को चर्चा में रहा। मंटोला के युवक की शादी को आठ महीने हुए हैं। पत्नी फतेहपुर सीकरी की है। युवक का कहना था कि पत्नी घर आई तो पता चला कि वह एक मंजन करती है, जिसमें तंबाकू होती है। वह दिन में एक-दो बार नहीं, बल्कि चार बार मंजन करती है।

विवाद होने पर चली गई मायके

उसने पत्नी को मना किया तो वह तैयार नहीं हुई। दो महीने पहले विवाद होने पर वह मायके चली गई। तब से वहीं है। पत्नी की शिकायत पर मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा है। दूसरी सुनवाई पर पत्नी का कहना था कि वह मंजन नहीं छोड़ सकती है। फिर चाहे पति को क्यों न छोड़ना पड़ जाए। इस पर काउंसलर ने उसे अगली तारीख दी है।

 

Exit mobile version