Site icon Yashbharat.com

Laxmi Rajwade: विष्‍णुदेव मंत्रिमंडल में लक्ष्‍मी राजवाड़े बनेंगी इकलौती महिला मंत्री, भटगांव सीट से पहली बार बनी विधायक

laxmi rajwade

Laxmi Rajwade: विष्‍णुदेव मंत्रिमंडल में लक्ष्‍मी राजवाड़े बनेंगी इकलौती महिला मंत्री, भटगांव सीट से पहली बार विधायक बनी।

छत्‍तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय की कैबिनेट के नौ मंत्री आज शपथ लेंगे। इनमें एकमात्र महिला विधायक लक्ष्मी राजवाड़े भी शामिल हैं। लक्ष्मी राजवाड़े भटगांव विधानसभा क्षेत्र से पहली बार की विधायक हैं।  छत्‍तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय की कैबिनेट के नौ मंत्री आज शपथ लेंगे। इनमें एकमात्र महिला विधायक लक्ष्मी राजवाड़े भी शामिल हैं। लक्ष्मी राजवाड़े भटगांव विधानसभा क्षेत्र से पहली बार की विधायक हैं।

कौन हैं लक्ष्मी राजवाड़े

सरगुजा संभाग और सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र से लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार विधायक निर्वाचित हुई हैं। वह अब मंत्री बनने वाली हैं। सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम वीरपुर की लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार जनपद सदस्य के पद पर निर्वाचित हुई थी। पिछले पंचायत चुनाव में उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी जीता था। वर्तमान में जिला पंचायत सूरजपुर के सदस्य के अलावा वे भाजपा महिला मोर्चा सूरजपुर की जिला अध्यक्ष भी है।

भाजपा संगठन में आरंभ से ही सक्रिय लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने पहले ही चुनाव में कांग्रेस के पारसनाथ राजवाड़े को 43 हजार से अधिक मतों से पराजित किया है। पारसनाथ राजवाड़े दो बार के विधायक थे। लक्ष्मी राजवाड़े को संगठन में सक्रियता का लाभ मिला था। पहले उन्हें पार्टी ने प्रत्याशी बनाया अब विधायक निर्वाचित होने के बाद मंत्री पद की भी बड़ी जबाबदारी दी जा रही है।

Exit mobile version