Site icon Yashbharat.com

मानवता की मिसाल : देहदान करने बाली स्व. कलाबाई कुशवाहा को गार्ड ऑफ ऑनर,मिला राजकीय सम्मान 

Picsart 26 04 09 18 58 22 948

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

मानवता की मिसाल : देहदान करने बाली स्व. कलाबाई कुशवाहा को को गार्ड ऑफ ऑनर मिला राजकीय सम्मान

 

कटनी जिले में मानवता और समाज सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। मृत्यु के पश्चात भी समाज के कल्याण हेतु अपने शरीर का दान करने वाली स्वर्गीय श्रीमती कलाबाई कुशवाहा (पति श्री कोदूलाल कुशवाहा, निवासी इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 04, शिवनगर को आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

 

09 अप्रैल को स्व. कलाबाई कुशवाहा के निधन उपरांत उनकी पूर्व इच्छा के अनुरूप उनके परिजनों द्वारा उनकी पार्थिव देह का दान मेडिकल कॉलेज, जबलपुर को चिकित्सा छात्रों के अध्ययन एवं शोध कार्य हेतु किया गया। पार्थिव देह को जिला चिकित्सालय कटनी से पूर्ण सम्मान के साथ रवाना किया गया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

मध्य प्रदेश शासन द्वारा देहदान जैसे महान कार्य को प्रोत्साहित करने हेतु देहदानियों को राजकीय सम्मान (State Honors) प्रदान करने की अभिनव पहल की गई है। इस पहल का उद्देश्य समाज में देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा ऐसे महान कार्य करने वाले नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। चिकित्सा शिक्षा में देहदान का विशेष महत्व होता है। मेडिकल के विद्यार्थियों के लिए दान की गई देह (कैडेवर) ही उनका “पहला गुरु” होती है, जिसके माध्यम से वे मानव शरीर की संरचना एवं जटिलताओं का अध्ययन करते हैं। यही ज्ञान भविष्य में अनेक मरीजों के जीवन को बचाने में सहायक सिद्ध होता है।

Exit mobile version