अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम
कटनी -विश्व पर्यावरण दिवस की सायंकालीन गोधूलि बेला में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद नीलांजना संभाग शाखा कटनी के तत्वाधान में श्री चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र गौशाला परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन विशिष्ट अतिथि जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष श्रीमान सुधीर जैन जी एवं दयोदय पशु सेवा केंद्र के उपाध्यक्ष श्रीमान मगन जैन जी एवं प्रांतीय सहसचिव श्रीमती शशि जैन के आथित्य में संपन्न हुआ । जिसमें परिषद के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा औषधीय एवं फलदार वृक्षों का पौधा रोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस के स्वर्णिम स्वप्न को साकार किया गया । आज जब विश्व पर्यावरण प्रदूषण से बुरी तरह ग्रसित है, पर्यावरण प्रदूषण संतुलन हेतु वृक्षों का आरोपण कर प्रभावी रोक लगाने का प्रयास किया गया इस अवसर पर संस्था द्वारा एक वृहद संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें परिषद की प्रांतीय चेयरपर्सन श्रीमती मीनू सिंघई द्वारा अपने उद्गगार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर आहावन किया गया। उनका इस कार्यक्रम में विशेष सराहनीय योगदान रहा । एवं परिषद के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्यों द्वारा श्रीमती शालू जैन, प्रीति पटवारी ,अर्चना चंदेरिया ,सीमा चौधरी ,सचिव मंजू जैन, ने इस गोष्ठी में विचार व्यक्त कर पर्यावरण सुरक्षा हेतू संतुलन बनने पर जोर दिया गया ।
संस्था के प्रांतीय प्रभारी श्रीमती बबीता जैन प्रांतीय प्रभारी श्रीमती नीता जैन एकता ,मधुबाला ,अनीता वाझल श्रीमती कल्पना जैन जय श्री जैन एवं अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थति मैं कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ । संचालन एवं आभार प्रदर्शन अध्यक्ष श्रीमती मंजू जैन दुबे कॉलोनी द्वारा किया गया संस्था की समस्त सदस्यों द्वारा प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया ।