Site icon Yashbharat.com

बड़ा विमान हादसा: गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश

684a9bb2a41af air indias london bound flight crashes near ahmedabad airport 121939720 16x9 1

गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश होने की खबर आ रही है. क्रैश साइट से आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया. रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ।

प्लेन में 12 क्रू मेंम्बर्स (दो पायलट समेत) और 230 यात्रियों सहित कुल 242 लोग सवार थे. विमान ने गुरुवार दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी और दो मिनट के बाद ही 1 बजकर 40 मिनट बाद क्रैश हो गया. अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया।

AHMEDABAD AIR INDIA FLIGHT CRASH: इस वक्त अहमदाबाद से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एयर इंडिया के पैसेंजर विमाग बोइंग 737 क्रैश हो गया है। इस हादसे में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है।

हादसा अहमदाबाद में टेकऑफ के समय हुआ। माना जा रहा है कि विमान का पिछला हिस्सा एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकरा गया था जिससे यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। बताया जा रहा है कि विमान 242 यात्री सवार थे।

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसा मेघानीनगर के पास हुआ है। एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है।

कैसे हुआ हादसा ?

बता दें कि, एयर इंडिया के पैसेंजर विमाग बोइंग 737 क्रैश हो गया है। इस हादसे में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। हादसा अहमदाबाद में टेकऑफ के समय हुआ। माना जा रहा है कि विमान का पिछला हिस्सा एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकरा गया था जिससे यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। बताया जा रहा है कि विमान 242 यात्री सवार थे। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसा मेघानीनगर के पास हुआ है। एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है।

Exit mobile version