lady constable viral video महिला आरक्षक कर रही थी निजी कोचिंग का प्रचार, SP ने किया सस्पेंड
lady constable viral video महिला आरक्षक कर रही थी निजी कोचिंग का प्रचार, SP ने किया सस्पेंड
lady constable viral video आज कल हर किसी पर सोशल मीडिया पर वायरल होने का जुनून चढ़ा हुआ है और इस जुनून में वह भूल जाते हैं कि वे किस विभाग के कर्मचारी हैं। ऐसा ही रतलाम की एक महिला आरक्षक के साथ भी हुआ। उसने वर्दी में ही एक वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया. यह वीडियो MP युवा शक्ति ने एक्स पर पोस्ट किया और एमपी पुलिस डिपार्टमेंट को टैग किया इसके बाद हड़कंप मच गया.
SP ने लिया एक्शन
जब सोशल मीडिया पर एमपी पुलिस डिपार्टमेंट को ही टैग हो गया और रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा तक भी यह जानकारी पहुंची, तो एसपी ने बिना देर किए रतलाम एसपी के ऑफिशियल अकाउंट एक्स पर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला आरक्षक द्वारा वर्दी में निजी कोचिंग संस्थान का प्रचार करना संज्ञान में आया है, जिस पर पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा महिला आरक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है. आगे विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया के माध्यम एक महिला आरक्षक द्वारा वर्दी में निजी कोचिंग संस्थान का प्रचार करना संज्ञान में आया है। जिस पर पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा महिला आरक्षक के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए निलंबित किया गया। आगे विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है।@MPPoliceDeptthttps://t.co/qzXemmKRZ1