Wednesday, May 13, 2026
Latest:
#Ladli BehnaLatestमध्यप्रदेश

ladli behna yojana 2nd 23 के स्थान पर 21 वर्ष उम्र होने से 12 लाख लाड़ली बहना और बढ़ जाएंगी

ladli behna yojana 2nd मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को विस्तार दिया जाएगा। इसमें आयु सीमा अब 23 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष होगी। इससे लगभग 12 लाख लाड़ली बहना और बढ़ जाएंगी। इसके साथ ही ऐसे परिवार भी योजना के दायरे में आएंगे, जिनके पास ट्रेक्टर है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग योजना के नियम में संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट में प्रस्तुत करेगा।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पात्रता आयु 23 से 60 वर्ष निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विभिन्न माध्यमों से आयु सीमा 21 वर्ष करने के सुझाव मिले थे।
इस आधार पर उन्होंने आयु सीमा 23 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष करने और जिस परिवार में ट्रेक्टर हो, उसे भी पात्र मानने की घोषणा की थी। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप योजना के नियम में संशोधन किया जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम