Site icon Yashbharat.com

Ladli Behna Yojana शिविरों के माध्यम से ढूंढी जाएंगी लाडली बहना, ekyc के लिए न हों ज्यादा परेशान, आपको मिलेंगे ₹1000 प्रति माह

Ladli Bahna Yojana ekyc

Ladli Behna Yojana ekyc हेतु शिविरों के माध्यम से ढूंढी जाएंगी लाडली बहना, अतः सरकार ने साफ किया कि महिलाएं न हों ज्यादा परेशान क्योंकि इसमें हर पात्र को मिलेंगे ₹1000 प्रति माह । चुनावी साल में सरकार सीएम शिवराज सिंह चौहान की ड्रीम योजना लाडली बहना योजना के प्रचार  के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने फंड जारी किया है. इसकी जानकारी मंत्री भूपेंद्र सिंह (Minister Bhupendra Singh) ने दी है।

शिविरों का आयोजन किया जायेगा

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह  ने कहा कि नगरीय निकायों में लाडली बहना योजना में पंजीयन के लिए शिविरों का आयोजन किया जायेगा. शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विभाग ने 3 करोड़ 66 लाख 5 हजार रुपये मंजूर किए हैं. इसके जरिए निकायों के कुल 7321 वार्डों के लिए प्रति वार्ड 5 हजार रुपये के मान से राशि स्वीकृत की गई.

प्रचार और जागरूकता के लिए होगा खर्च

चुनावी साल में लाडली बहना के प्रचार और जागरूकता शिविरों के लिए जारी फंड के खर्च को लेकर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इस राशि का व्यय महिला एवं बाल विकास विभाग के जारी दिशा निर्देशों के अनुसार शिविर की व्यवस्था पर किया जायेगा. अब माना जा रहा है कि सरकार चुनावी साल में इस योजना को पूरी तरह से भुनाने की तैयारी में है.

क्या है योजना?

इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को सरकार की ओर से सरकार हर महीने 1000 रुपये यानी साल में 12000 हजार रुपये योजना का लाभ उन्हें मिलेगा जो 01 जनवरी 2023 को 23 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी हों तथा 60 वर्ष से कम हो. इसने के लिए मध्य प्रदेश की मूल निवासी होना भी जरूरी है. योजना का लाभ विवाहित, विधवा, तलाशुदा एवं परित्यक्ता महिला भी ले सकती हैं.

इंटरनेट पर आपको कुछ काम करना है या किसी जानकार से करवाना है। इसका पूरा डिटेल हम दे रहे हैं

MP Board Exam: दोबारा होगा 12th फिजिक्स का पेपर? DPI ने 4 परीक्षा केंद्रों के 9 प्राचार्य व शिक्षकों को निलंबित किया
Exit mobile version