Ladli Behna Yojana लाडली बहनों के खाते में 10 सितंबर को पहुंचेगी राशि, डेढ़ करोड़ लाभार्थियों के आंकड़े को छू रही योजना

Ladli Behna Yojana मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की बेहद पसंदीदा योजना लाडली बहना योजना में हर माह हितग्राहियों की संख्या बढ़ती जा रही है। धीरे धीरे तो लोग कहते की यह डेढ़ करोड़ तक पहुंच जाएगी। बहरहाल  इस बार 6 लाख से ज्यादा नई पात्र बहनों को भी लाभ मिलेगा । इसमें 21 वर्ष , विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा और ट्रैक्टर वाले परिवार (जिस परिवार की आय सीमा पांच लाख से कम है) वाली बहनें शामिल होंगे।

इसके बाद एक से तीन सितंबर के बीच स्वीकृति पत्र बांटे जाएंगे और फिर 10 सितंबर को खाते में राशि आएगी।सितंबर से 1.25 करोड़ बहनों के साथ इन्हें भी हर माह की 10 तारीख को राशि दी जाएगी। बता दे कि 21 से 22 वर्ष की 4 लाख 77 हजार से ज्यादा महिलाएँ योजना के लिए पात्र बनी है। एक लाख 26 हजार ट्रेक्टर स्वामी परिवार की महिलाओं को भी हर माह 1 हजार रूपये दिए जाएंगे।

सरकार का प्रयास, हर बहन की आमदनी हो 10 हजार

सीएम ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर बहन की आमदनी 10 हजार रूपये महीना हो और इसके लिये आजीविका मिशन में उन्हें विभिन्न गतिविधियों के लिये सहायता दी जा रही है। अब बहनों को टोल बेरियर भी संचालन के लिये दिये जा रहे हैं। टोल टैक्स से प्राप्त राशि की 30 प्रतिशत राशि बहनों को आमदनी के रूप में मिलेगी। इस बार बारिश कम होने बिजली का उत्पादन कम हो रहा है। फिर भी सरकार द्वारा गरीबों को राहत के लिये 31 अगस्त तक के एक किलोवाट तक के बिजली के बिल शून्य किये जा रहे हैं और आगामी माह से हर माह (100 यूनिट तक) 100 रूपये बिजली का बिल आयेगा।

अक्टूबर से खाते में आएंगे 1250 रुपए

10 सितंबर को लाड़ली बहना योजना की चौथी किस्त भेजने के बाद राज्य की शिवराज सरकार द्वारा अक्टूबर से बहनों के खाते में 1000 की जगह 1250 रुपए भेजे जाएंगे। चुंकी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सितंबर के 250 रुपए राखी पर्व से पहले ही प्रत्येक बहन को उपहार के रूप में दे दिए है

 

Exit mobile version