ladli behna yojana मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने फिर कहा- बहनों के खाते में बढ़ती जाएगी राशि, 3000 रुपए महीना तक देंगे

21 06 2023 gaurav yatra balaghat 1 2023622 172034

ladli behna yojana मुख्यमंत्री ने संबोधन के दौरान कहा कि लाडली बहनों के खाते में अभी एक हजार आ रहे हैं।  जल्द ही इसे बढ़ाकर 1250, 1500, 1750, 2000, 2250, 2500, 2750 और आखिर में 3000 रुपये डाले जाएंगे। 12वीं के उत्कृष्ट बच्चों को लैपटॉप के लिए पैसे दिए जाएंगे। भांजे-भांजियों को ई स्कूटी दी जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बालाघाट में दी।

आपको बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री व सहकारिता मंत्री अमित शाह आज गुरुवार को बालाघाट में ‘रानी दुर्गावती गौरव यात्रा’ का शुभारंभ करेंगे के लिए आने वाले थे लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकाप्टर नहीं उतर सका। इस दौरान वह शहर के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले थे। शाम 4 बजे उन्हें बालाघाट पहुंचना था लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकाप्टर बालाघाट में नहीं उतर सका है। इसकी पुष्टि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से की जिसके बाद मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम शुरू हुआ।

मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि युद्ध के नगाड़े बज गए हैं। उन्होंने जनता से पूछा कि बीजेपी को जीतना है या नहीं उन्होंने कहा कि आज बालाघाट में तूफान आ गया, अमित भाई को लौटना पड़ा। मोदी जी दुनिया में धूम मचा रहे हैं। देश-दुनिया ने योग किया, नहीं किया तो कांग्रेसियों ने नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्तिशाली भारत मोदी जी के नेतृत्व में बन रहा है। मोदी जी कहते हैं कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं अगर किसी ने हमें छेड़ा तो हम छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि पहले चीन आंखें दिखाता था लेकिन भारत की सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।