Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana मुख्यमंत्री शिवराज सिंह घर जाकर देंगे लाडली बहना को स्वीकृति पत्र

Ladli Behna Yojana:। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh chouhan) ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में आगामी सप्ताह होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तैयारियों को किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इन कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के स्वीकृति-पत्र वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान कुछ बहनों को उनके निवास पर जाकर स्वीकृति-पत्र प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन जून को बालाघाट, पांच जून को झाबुआ और सात जून को रायसेन जिले के बम्होरी में होने वाले महिला सम्मेलन एवं भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी प्राप्त की।

इन जिलों के कलेक्टरों ने लाड़ली बहना योजना में स्वीकृति-पत्रों के वितरण कार्य के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी। जिलों में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास भी होंगे। समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने रीवा जिले में कोलगढ़ी, त्यौंथर में नौ जून को सवा तीन करोड़ रुपये की लागत से कोलगढ़ी पुनर्निर्माण परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में हितग्राहियों को स्वामित्व एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलवाने के साथ ही कोल जनजाति के हितग्राहियों को भूमि आवंटन और भवन निर्माण के लिए स्वीकृत-पत्र प्रदाय किए जाएंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम