Ladli Behna Sena ने की मुख्यमंत्री की गाड़ी के बाइक चलाते की पायलटिंग
Ladli Behna Sena ने की मुख्यमंत्री की गाड़ी के बाइक चलाते की पायलटिंग ।जैसे ही मुख्यमंत्री की गाड़ियों का काफिला एयरपोर्ट से बाहर निकला, 20 बाइक सवार लड़कियां आगे-आगे चलकर पायलटिंग कर रही थीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शहर आगमन पर रविवार को एयरपोर्ट पर उनका अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया। पहले तो महिलाओं ने एयरपोर्ट पर तिलक लगाया और नृत्य किया।
महिलाओं ने मुख्यमंत्री का काफिया रोककर स्वागत किया
इसके बाद जैसे ही मुख्यमंत्री की गाड़ियों का काफिला एयरपोर्ट से बाहर निकला, 20 बाइक सवार लड़कियां आगे-आगे चलकर पायलटिंग कर रही थीं। रास्ते में कई जगह महिलाओं ने मुख्यमंत्री का काफिया रोककर स्वागत किया। लाड़ली बहना योजना से उत्साहित महिलाओं ने मुख्यमंत्री को भाई मानकर कुछ जगह राखी भी भेंट की।
रंगों से तो कहीं फूलों से रंगोली बनाई गई
मुख्यमंत्री मुख्य रूप से यादव समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने आए थे। एयरपोर्ट से समारोह स्थल अभय प्रशाल तक के रास्ते में करीब 15 जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। कहीं रंगों से तो कहीं फूलों से रंगोली बनाई गई थी। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-एक में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की अगुआई में स्वागत हुआ।
अभय प्रशाल के बाहर आइडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, विधायक महेंद्र हार्डिया सहित कई महिलाओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन के बड़े भाई शिवप्रकाश शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री तंबोली बाखल स्थित उनके निवास पर भी परिवार के सदस्यों को सांत्वना देने पहुंचे।
घायल विहिप नेता से फोन पर की बात
मुख्यमंत्री चौहान को विदाई देने भाजपा नेता एयरपाेर्ट पर पहुंचे तो विधायक मालिनी गौड़ के माेबाइल फोन से मुख्यमंत्री ने विश्व हिंदू परिषद के घायल नेता राजेश बिंजवे से बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस द्वारा बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले की निष्पक्षता से जांच होगी और मैं स्वयं इसकी निगरानी करूंगा। बजरंग दल हमारा परिवार है, दोषियों को बचाया नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री राऊ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा के हितग्राही सम्मेलन में भी शामिल होने वाले थे, लेकिन समयाभाव के कारण नहीं जा पाए। उन्हें भोपाल में एक जरूरी बैठक में शामिल होना था।

