Site icon Yashbharat.com

Ladli Bahena Sena : जिले में लाडली बहना सेना का होगा गठन, 23 से 60 वर्ष की महिलाओं को मिलेगा अवसर

1821862 ladli bahna 1

Ladli Bahena Sena : जिले में लाडली बहना सेना का होगा गठन, 23 से 60 वर्ष की महिलाओं को मिलेगा अवसर। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर विकास मिश्रा ने पत्रकार वार्ता कर जिले में लाडली बहना सेना के गठन।

लाडली बहना सेना का जिला और गांव स्तर पर होगा गठन

प्रेस कांफ्रेंस में कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा जानकारी में बताया गया कि लगभग एक लाख 26 हजार महिलाओं को लाडली बहना योजना से लाभांवित किया गया है। लगभग 4 हजार लाडली बहनों को किसी कारण वश लाभ नही मिल पाया है उनके खाते पोस्ट ऑफिस में खुलवाए जा रहे है।

800 महिलाएं कुछ कारणों से अपात्र हुई थी उनके दस्तावेज भी पूरे करवाए जा रहे है शीघ्र ही लाभ दिलाया जाएगा। लाडली सेना का ग्रामीण क्षेत्रों में गठन होगा। इसमें 23 से 60 वर्ष की इच्छुक महिलाओं को सदस्य बनाया जाएगा।

1500 से कम की आबादी में 11 संदस्य और 1500 से ऊपर की आबादी में 21 लाडली बहनों की संख्या होगी। सर्व सम्मति से सेना प्रभारी व सह प्रभारी बनाया जाएगा, एक वर्ष का कार्यकाल होगा ।लाडली बहना सेना महिलाओं को जागरूक और स्वयं के विकास के साथ साथ समाज के विकास की सोच को मजबूत करने का काम करेंगी।

 

 

 

 

 

Exit mobile version