Ladkibaji Sharab juaa की शिकायत पर पुलिस ने मारी रेड, 15 लोग गिरफ्तार गाजियाबाद के वसुंधरा के सेक्टर-1 में स्थित होटल ग्रांड वैली में कसीनो चलाकर जुआ कराने का खुलासा हुआ है।
तीसरे तल पर चल रहे कसीनो में पुलिस ने बुधवार की रात 12 बजे छापा मारकर 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें होटल का मालिक विशाल उर्फ मोनू तेवतिया और दो महिला कर्मचारी शामिल हैं, जबकि 12 लोग जुआ खेलते पकड़े गए। मालिक पर जुआ कराने और कर्मचारियों पर चिप्स (कॉइन) बांटकर इस जुर्म में सहयोग करने का आरोप है। सभी 15 आरोपियों को गुरुवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गय
पुलिस को कसीनो की जानकारी सोशल मीडिया से मिली। वसुंधरा के सेक्टर-5 की मोहन मीकिंस सोसायटी निवासी विशाल तेवतिया ने व्हाट्सएप के जरिए कसीनो में जुआ पार्टी के इंतजाम की जानकारी दे रखी थी।
इसे देखकर पुलिस ने जाल बिछा दिया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि संगीत की धुन के बीच बड़े हॉल कमरे में जुआ पार्टी चल रही थी। जुआ खेल रहे लोग पुलिस को देखते ही होटल के कमरों में जाकर छिप गए। पुलिस उनके पीछे-पीछे पहुंच गई और कमरों से ही पकड़ लिया। कसीनो से 88 हजार रुपये, ताश की 20 गड्डी और 924 कॉइन और 15 स्टैंड और 21 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
जिम ट्रेनर, रेस्तरां मालिक भी खेल रहे थे जुआ
कसीनो से रिस्तल टीला मोड़ निवासी सोनू उर्फ सोनिक, निठोरा निवासी किसान नितिन, राजनगर एक्सटेंशन में चाप का रेस्त्रां चलाने वाले सगे भाई आशीष जैन और अखिल जैन, विवेकानंद नगर का सचिन चौहान, सिकरोड का किसान कपिल, नंदग्राम थाना क्षेत्र के पांच नंबर भट्टा रोड पर जिम ट्रेनर इंद्रजीत, ऑनलाइन शॉपिंग साइट चलाने वाला राजनगर एक्सटेंशन निवासी नितिन, झंडापुर का बिट्टू गुप्ता, गाजीपुर, दिल्ली निवासी होटल कर्मचारी सनी, फर्रुखनगर का राहुल, लोनी निवासी उत्तम प्रकाश शर्मा को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया। होटल कर्मचारी दिल्ली निवासी कामना और इंदू हैं।

शराब की बोतलें भी मिलीं
कसीनो से पुलिस को शराब की बोतलें भी मिली हैं। हालांकि, कोई शराब पीते हुए या परोसते हुए नहीं मिला। एसीपी का कहना है कि इसके बारे में पड़ताल की जा रही है कि शराब की बोतलें वहां क्यों रखी गईं थीं? । होटल मालिक ने इनके बरे में कुछ नहीं बताया है। पुलिस कसीनो से मिले 21 मोबाइल फोन की सीडीआर भी खंगाल रही है।

पहले भी पकड़े गए हैं कसीनो
पांच मार्च 2023 : निवाड़ी पुलिस ने सारा गांव में छापा मारकर 10 लोगों को पकड़ा, 28 हजार बरामद
छह मार्च : सिहानी गेट पुलिस ने नेहरू नगर में छापा मारकर 13 लोगों को पकड़ा, एक सफाई नायक भी था शामिल
छह फरवरी 2023 : शक्तिखंड के रॉयल पार्क होटल में कसीनो पर छापे में 24 लोग पकड़े
18 जून 2022: कौशांबी के श्रीश्री रेजीडेंसी में कसीनो पर छापे में चार लोग पकड़े
28 मई 2022: शालीमार गार्डन 80 फुटा रोड पर चार मंजिला में कसीनो से 19 लोग पकड़े, 23 हजार रुपये बरामद।

Related Articles
-
न डर, न चेहरा छिपाने की कोशिश: नाले के रास्ते आए चोर, शटर उखाड़कर डायमंड और सोने-चांदी के जेवरात पर साफ किया हाथ -
बहस कीजिए, उपहास मत उड़ाइए: प्रियंका गांधी के ‘गौमूत्र विशेषज्ञ’ वाले बयान पर भड़के 215 से अधिक शिक्षाविद; लिखा ओपन लेटर -
घायल पुलिसकर्मियों के सवाल पर भड़के राहुल गांधी, रिपोर्टर से बोले- ‘क्या आप BJP से हो?’ जंतर-मंतर हिंसा पर गरमाई राजनीति -
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी, क्रेडिट कार्ड से उड़े ₹2.44 लाख -
सब्जी मंडी में करेले छांटते वक्त निकला जहरीला कोबरा, युवक की उंगली में डंसा; सिम्स में बची जान -
1 अगस्त से बदल रहे हैं 6 बड़े नियम: LPG से लेकर तत्काल टिकट और बैंकिंग तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर -
सोलर पावर से जगमगाया उत्तरी रेलवे- 2 महीने में 34 लाख यूनिट बिजली पैदा कर बनाया नया रिकॉर्ड -
सेहत का खजाना या सिर्फ स्वाद? जानिए भोजन के बाद सादा पान खाने के 4 बड़े औषधीय फायदे -
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का अपमान अब होगा अपराध-संसद के दोनों सदनों से पास हुआ नया विधेयक; 3 साल तक की जेल का प्रावधान -
कटनी में हवा में दौड़ेगी ट्रेन- देश के सबसे लंबे 33.40 किमी ‘रेल फ्लाईओवर’ की नई डेडलाइन तय, जानें कब से चलेगा ट्रैफिक -
बाबा रामदेव बेचेंगे इंश्योरेंस- IRDAI ने दी ₹4,500 करोड़ की मैग्मा जनरल इंश्योरेंस डील को मंजूरी, पतंजलि की बड़ी एंट्री -
Sonam Wangchuk Video: “मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व है, काश…” वंदे भारत में सफर के दौरान बोले सोनम वांगचुक, शेयर किया अनुभव -
Bank Holidays in August 2026: अगस्त में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक- ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट, नहीं तो होना पड़ेगा परेशान -
TG Mohandas FIR: “प्रोटेस्ट करने वाली लड़कियों को रेप में मजा आता है” विवादित बयान पर टीजी मोहनदास पर Fir दर्ज, घिरे कानूनी शिकंजे में -
अब आमने-सामने पुलिस और प्रदर्शनकारी!” जंतर-मंतर पर धरने की अनुमति मांगने पहुंची पुलिस, SC ने दिए SIT जांच के आदेश -
IPL Trade Rumors: क्या मुंबई इंडियंस छोड़ CSK में शामिल होंगे हार्दिक पांड्या? संजू सैमसन के बाद एक और ‘मास्टरस्ट्रोक’ की तैयारी में चेन्नई -
संसद में पप्पू यादव सिर पर ‘जस्टिस’ की पट्टी बांध पहुंचे, कहा- छात्रों पर लाठीचार्ज करने वालों पर हो कार्रवाई -
रायपुर में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली खपत 28% घटी: 400 यूनिट से ज्यादा खपत वाले उपभोक्ताओं में 44% की बड़ी गिरावट, आंकड़ों से दूर हुआ भ्रम -
जम्मू के पुरानी मंडी क्षेत्र स्थित श्री राम मंदिर में श्री अमरनाथ जी यात्रा के श्रद्धालुओं को मिल रही नि:शुल्क ठहरने और दोनों टाइम चाय नाश्ते और भोजन की व्यवस्था -
जान का डर लग रहा था: जब दुबई में अंडरवर्ल्ड डॉन की पार्टी में गाना पड़ा, कुमार सानू ने याद किया 90s के खौफनाक दौर का किस्सा