Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Ladali behana लाड़ली बहनों को राखी का तोहफा, आज खाते में जमा होंगे 1500 रुपए

Ladali Behana आज मध्यप्रदेश की महिलाओं को राखी का तोहफा मिलेगा। रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों को सौगात मिली है उनके खाते में इस बार जमा होंगे 1500 रुपए।

250 रुपए की उपहार राशि भी मिलेगी

23 हजार 11 पंचायतों और सभी निकायों के वार्ड में आभार सह उपहार कार्यक्रम होंगे। लाड़ली बहना योजना की किस्त के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए सरकार की ओर से 250 रुपए की राशि उपहार के रूप में जोड़कर जारी की जा रही है

रक्षाबंधन के मौके पर सरकार 23,000 पंचायतों और निकायों के वार्ड में लाड़ली बहनों के खातों में 1500 रुपए सिंगल क्लिक से जमा करेगी। श्योपुर के विजयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। साथ ही, बहनों को 250 रुपए की उपहार राशि भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित होंगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। विजयपुर में मुख्यमंत्री लाभार्थी महिलाओं को आभार-पत्र और उपहार देने के साथ राखी बंधवाएगें।

कार्यक्रम सभी 23 हजार 11 ग्राम पंचायतों एवं 416 नगरीय निकायों (नगर निमग, नगर पालिका एवं नगर पंचायत) में कार्यक्रम होंगे। इसमें एक पेड़ मां के नाम अभियान में पौधरोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगें।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम