लद्दाख विवाद: ‘हम Gen Z हैं’ कहने वाली महिला पर्यटक ने मांगी भारतीय सेना से माफी
लेह/नई दिल्ली: लद्दाख के मिनिमर्ग चेकपॉइंट पर सुरक्षा कर्मियों के साथ बहस करने और ‘हम Gen Z हैं’ जैसा बयान देने वाली महिला पर्यटक ने अब भारतीय सेना से सार्वजानिक तौर पर माफी मांग ली है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और भारी आलोचना के बाद महिला ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उसने गुस्से और हताशा में आकर वे बातें कही थीं।
‘मुझे छोटी बहन समझकर माफ कर दें’
मीडिया से बातचीत के दौरान महिला पर्यटक ने देश के जवानों को संबोधित करते हुए कहा:
“मेरे देश के जवान भाई, मुझे माफ कर दो। मैंने जो भी वहां पर गलती की है, आप लोग मुझे माफ कर दीजिए। आप लोगों की वजह से ही हम सुरक्षित रह पाते हैं। हम हताशा में आकर कुछ भी बोल देते हैं, लेकिन आप हमें कभी कुछ नहीं बोलते। भारतीय सेना मुझे अपनी छोटी बहन समझकर माफ कर दे।”
क्या था पूरा मामला?
-
चेकपॉइंट पर बहस: लद्दाख के मिनिमर्ग चेकपॉइंट पर ट्रैफिक रोके जाने के कारण पर्यटक परेशान थे।
-
वायरल बयान: घंटों के इंतजार से नाराज होकर महिला ने सुरक्षा कर्मियों से तीखी बहस की और कहा, “हम Gen Z हैं और हम यह बकवास बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
-
सोशल मीडिया पर विरोध: बहस का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही लोगों ने सेना के जवानों के साथ अभद्रता करने और सुरक्षा नियमों पर सवाल उठाने के लिए महिला को जमकर ट्रोल किया।
व्यापक विरोध और आलोचना के बाद महिला ने स्वीकार किया कि उसे तुरंत अपनी गलती का अहसास हो गया था और उसने सेना से अपनी अभद्रता के लिए माफी मांगी। लद्दाख विवाद: ‘हम Gen Z हैं’ कहने वाली महिला पर्यटक ने मांगी भारतीय सेना से माफी bसागर में ऑटो चालक के घर 3 करोड़ की नकदी मामला: लोकायुक्त ने संभाली जांच, 5-सदस्यीय SIT गठित








