लाचेन-चुंगथांग रोड टूटी, 800 से ज्यादा पर्यटक फंसे -रेस्क्यू की तैयारी तेज। सिक्किम के मंगन जिला में हालात अचानक बिगड़ गए हैं। लाचेन को चुंगथांग से जोड़ने वाली सड़क तारुम चू पुल के पास क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत इस मार्ग को बंद कर दिया।
इस घटना के चलते लाचेन में 800 से अधिक पर्यटक फंस गए हैं, जिससे इलाके में चिंता का माहौल है।
प्रशासन की एडवाइजरी
जिला प्रशासन ने साफ निर्देश जारी किए हैं:
- सभी पर्यटक जहां हैं वहीं सुरक्षित रहें
- रात में आवाजाही से बचें
- खराब मौसम और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है
रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी
सोमवार को राहत की उम्मीद है। प्रशासन ने बचाव के लिए कई एजेंसियों को लगाया है:
- भारतीय सेना
- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस
- सीमा सड़क संगठन
- स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन
योजना है कि मौसम सुधरते ही डोंगक्या ला मार्ग से बर्फ हटाकर पर्यटकों को सुरक्षित निकाला जाए।
खतरा अभी टला नहीं
खराब मौसम और पहाड़ी रास्तों में भूस्खलन का जोखिम अभी भी बना हुआ है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी तरह मौसम पर निर्भर है।

