Thursday, May 14, 2026
Latest:
Latest

Kuthla Police Big Action: कुठला पुलिस ने चैकिंग के दौरान वेगनआर से डेढ लाख रुपये किए जप्त

Kuthla Police Big Action: कुठला पुलिस ने चैकिंग के दौरान वेगनआर से डेढ लाख रुपये  जप्त किए।

पुलिस अधीक्षक जिला कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  मनोज केडिया व नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कुठला पुलिस द्वारा की जा रही है लगातार कार्यवाही।

कुठला पुलिस द्वारा चहूओर कार्यवाही की जा रही है  15. अक्टूबर को कुठला पुलिस एवं कोतवाली थाने की पुलिस द्वारा पन्ना तिराहा पर सघन वाहन चैकिंग लगाई गई थी। वाहन चैकिंग के दौरान वाहन क्रमांक MP-19-CA-3957 वैगनार कार को चैक किया गया।

जिसमें वाहन में बैठे सचिन चांदवानी पिता गुलाब राय चांदवानी निवासी सिंधी कैप सतना के बैग से तलाशी दौरान एक लाख पचास हजार रुपये पाये गये उक्त रुपयो के संबंध मे सचिन चांदवानी से दस्तावेज मांगे गये जो कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया ।

उक्त राशि को कुठला पुलिस द्वारा जप्त किया गया।इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सुनील पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम