Site icon Yashbharat.com

दुर्ग-कटनी-दुर्ग के बीच कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत

29 08 2024

दुर्ग-कटनी-दुर्ग के बीच कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत दुर्ग-कटनी-दुर्ग स्टेशनों के मध्य दो कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों की सुविधा । प्रयाग राज में महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दुर्ग-कटनी-दुर्ग के मध्य कुल 8 फेरों के लिए दो स्पेशल ट्रेनों की सुविधा दी जा रही है ।

दुर्ग-कटनी-दुर्ग स्टेशनों के मध्य दो कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों की सुविधा

गाड़ी संख्या 08761/08762 दुर्ग-कटनी-दुर्ग कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन दिनाँक 31 जनवरी, 05 एवं 28 फरवरी 2025 को चलेगी ।

गाड़ी संख्या 08793/08794 दुर्ग-कटनी-दुर्ग कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन दिनाँक 14 फरवरी 2025 को चलेगी।

इस ट्रेन में 01 एसी-2, 01 एसी-3, 14 स्लीपर, 04 जनरल एवं 02 एसएलआर/आरडी सहित 22 कोच के साथ रहेगी ।

कृपया ट्रेन की विस्तृत समय सारणी के लिए NTES ऐप या वेबसाइट www.indianraiways.gov.in पर लॉगिन करें।

 

Exit mobile version